RBI Repo Rate Hike: RBI ने रेपो रेट (Repo Rate) में 8 फरवरी को 0.25 फीसदी इजाफा किया है। इससे होम लोन लेने वाले लोग फिक्रमंद हैं। उन्हें अपनी EMI बढ़ने की चिंता सता रही है। उन्हें डर है कि इससे उनके घर का बजट बिगड़ सकता है। होम लोन की अवधि लंबी होती है। इसलिए इंटरेस्ट रेट बढ़ने पर ग्राहक पर बोझ काफी बढ़ जाता है। लेकिन, आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। आपके पास कुछ विकल्प है, जिनका इस्तेमाल आप कर सकते हैं। आप अपनी वित्तीय स्थिति को देखते हुए यह फैसला कर सकते हैं कि आपके लिए कौन सा विकल्प सही रहेगा।
