Get App

Real Estate Outlook: 2025 में रियल एस्टेट सेक्टर ने दिखाया दम, 2026 में कैसा रहेगा हाल? जानिए एक्सपर्ट से

Real Estate Outlook: 2025 में भारतीय रियल एस्टेट ने स्थिरता, पारदर्शिता और एंड-यूजर डिमांड के दम पर मजबूती दिखाई। RBI के रेट कट ने भी सहारा दिया। एक्सपर्ट से जानिए कि 2026 में रियल एस्टेट सेक्टर का क्या हाल रहेगा।

Suneel Kumarअपडेटेड Dec 28, 2025 पर 11:12 PM
Real Estate Outlook: 2025 में रियल एस्टेट सेक्टर ने दिखाया दम, 2026 में कैसा रहेगा हाल? जानिए एक्सपर्ट से
डेवलपर्स मानते हैं कि 2026 तेज उछाल की बजाय कंसॉलिडेशन का साल होगा।

Real Estate Outlook: 2025 में भारत के रियल एस्टेट बाजार ने मजबूत प्रदर्शन किया। एंड-यूजर डिमांड लगातार बनी रही, सरकार की नीतियों का सपोर्ट मिला और इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार देखने को मिला।

बेशक वैश्विक और घरेलू आर्थिक चुनौतियां मौजूद थीं, फिर भी बड़े शहरों में घरों की मांग टिकी रही। इससे यह साफ संकेत मिलता है कि सेक्टर अब साइक्लिकल रिकवरी से निकलकर फंडामेंटल्स के दम पर आगे बढ़ रहा है।

होम फाइनेंसिंग में बड़ा बदलाव

BASIC Home Loan के CEO और को-फाउंडर अतुल मोंगा का कहना है कि भारत में होम फाइनेंसिंग अब एक नए दौर में प्रवेश कर चुकी है। जो सेक्टर पहले तेज ग्रोथ पर केंद्रित था, वह अब ज्यादा अनुशासित, पारदर्शी और जिम्मेदार बन रहा है। यह बदलाव इंडस्ट्री के लिए भी जरूरी है और समय की मांग भी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें