Reliance Jio plan: रिलायंस जियो (Reliance Jio) अपने ग्राहकों के लिए प्लान्स में कुछ न कुछ नया करता रहता है। यहां आपको जियो अपने 399 रुपये के पोस्टपेड प्लान के बारे में बता रहे हैं जिसमें ग्राहकों को एक महीने के लिए फ्री डेटा और कॉलिंग के फायदे मिल रहे हैं। इसके बाद यूजर्स 399 रुपये या 699 रुपये का रिचार्ज करा सकते हैं। हालांकि, आप इसमें एक महीने तक फ्री फायदों का लाभ उठा सकते हैं। जियो के ग्राहकों को एक महीने तक फ्री सर्विस पाने के लिए 7000070000 पर मिस्ड कॉल देनी होगी।
Jio का 399 रुपये वाला पोस्टपेड फैमिली प्लान
पोस्टपेड यूजर्स को 399 रुपये वाले प्लान में हर महीने 75GB हाई-स्पीड इंटरनेट डेटा मिलेगा। इसके साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS की सुविधा भी मिल रही है। ग्राहकों को एंटरटेनमेंट के लिए Netflix, Amazon Prime and Disney+ Hotstar का VIP सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। 200 GB तक डेटा का रोलओवर (Data RollOver) किया जा सकता है। यानी, अगर बीते महीने का डेटा बचा है तो उसे अगले महीने ट्रांसफर कर सकते हैं। इसमें वाई-फाई कॉलिंग मिल रही है। इसके अलावा फ्री इंटरनेशनल रोमिंग, ISD, सिम होम डिलिवरी (Additional SIM Cards), वर्तमान Jio नंबर को Postpaid में बदलने की सुविधा और प्रीमियम कॉल सेंटर जैसी सर्विस भी पोस्टपेड ग्राहक को मिल रही है। इस फैमिली प्लान में ग्राहक 3 नंबर और जोड़ सकते हैं। हालांकि, हर एक मेंबर के लिए 99 रुपये देने होंगे। ये प्लान 4 मेंबर्स को साथ 694 रुपये में मिलेगा।
Jio का 699 रुपये वाला पोस्टपेड फैमिली प्लान
पोस्टपेड यूजर्स को 399 रुपये वाले प्लान में हर महीने 100GB हाई-स्पीड इंटरनेट डेटा मिलेगा। इसके साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS की सुविधा भी मिल रही है। ग्राहकों को एंटरटेनमेंट के लिए Netflix, Amazon Prime and Disney+ Hotstar का VIP सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। इस फैमिली प्लान में ग्राहक 4 नंबर और जोड़ सकते हैं। हालांकि, हर एक मेंबर के लिए 99 रुपये देने होंगे। ये प्लान 4 मेंबर्स को साथ 1196 रुपये में मिलेगा।