Jio Special Offer: रिलायंस जियो अपनी 7वीं वर्षगांठ के मौके पर ग्राहकों को एक्स्ट्रा डेटा ऑफर कर रहा है। Jio के ग्राहकों को पास एक्स्ट्रा डेटा का फायदा उठाने के लिए 15 दिन का समय बचा है। अगर आप भी जियो के रेगुलर प्लान के साथ एक्स्ट्रा डेटा का फायदा उठाना चाहते हैं तो 30 सितंबर तक ये 3 रिचार्ज करा सकते हैं। जियो ये खास ऑफर अपने 299 रुपये, 749 रुपये और 2999 रुपये के प्लान पर ही दे रही है। ये लिमिटेड पीरियड ऑफर है। एक्स्ट्रा डेटा का फायदा उठान के लिए इन तीन रिचार्ज के तुरंत बाद ग्राहकों के MyJio अकाउंट में एक्स्ट्रा फायदे जोड़ दिया जाएंगे। एक्स्ट्रा डेटा को MyJio ऐप में डेटा वाउचर के रूप में क्रेडिट किया जाएगा। यूजर्स को ऐप से वाउचर रिडीम करना होंगे। आइए जानते हैं 3 प्लान की डिटेल्स और एक्स्ट्रा फायदे..
रिलायंस जियो का 299 रुपये का प्लान
299 रुपये वाले रिलायंस जियो प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। इस प्लान में यूजर्स को 2GB डेटा के हिसाब से कुल 56GB डेटा मिलता है। डेली डेटा लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64Kbps हो जाती है। इस पैक में ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉइस कॉल की सुविधा मिलती प्लान में 100 एसएमएस मुफ्त ऑफर किये जा रहे हैं। जियो के प्लान में ग्राहकों को JioTV, JioCinema, JioSecurity और JioCloud का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। ऑफर के तहत कंपनी इस पर 7GB का एक्स्ट्रा डेटा दे रही है।
रिलायंस जियो का 749 रुपये का प्लान
रिलायंस जियो के 749 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 90 दिनों की है। इस प्लान में ग्राहकों को प्रतिदिन 2GB डेटा के हिसाब से कुल 180GB डेटा ऑफर किया जाता है। प्लान में मिलने वाला डेली डेटा खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64Kbps हो जाती है। जियो के इस रिचार्ज पैक में देशभर में अनलिमिटेड वॉइस कॉल ऑफर की जाती है। ग्राहक को रोजाना 100SMS फ्री ऑफर किये जाते हैं। इस प्लान में जियो ग्राहकों को JioTV, JioCinema, JioSecurity, JioCloud का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। ऑफर के तहत 2 कूपन के जरिये 14GB एक्स्ट्रा डेटा दे रही है।
रिलायंस जियो का 2,999 रुपये का प्लान
रिलायंस जियो के 2999 रुपये वाले जियो प्लान की वैलिडिटी 365 दिनों की है। इस प्लान में हर दिन 2.5GB डेटा मिलता है। यानी ग्राहक कुल 912.5GB डेटा का फायदा उठा सकते हैं। हर दिन मिलने वाला डेटा खत्म होने के बाद स्पीड 64Kbps रह जाती है। प्लान में ग्राहक अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा उठा सकते हैं।
ऑफर के तहत इस प्लान के खास एक्स्ट्रा बेनेफिट में 21GB अतिरिक्त मोबाइल डेटा, AJIO पर 200 रुपये की छूट और नेटमेड्स पर 20 प्रतिशत की छूट (800 रुपये तक) शामिल है। इसमें स्विगी पर 100 रुपये की छूट, 149 रुपये और उससे अधिक की खरीदारी पर मुफ्त मैकडॉनल्ड्स मील मिलेगी। रिलायंस डिजिटल पर 10 प्रतिशत की छूट भी शामिल है। फ्लाइट पर 1500 रुपये तक की छूट और होटलों पर 15 प्रतिशत की छूट और Yatra.com के साथ 4000 रुपये तक की छूट शामिल है।