Jio का सुपरहिट प्लान, 268 रुपये के मंथली खर्च में मिलेगी 12 महीने की वैलिडिटी और 730GB डेटा

Reliance Jio Plan: रिलायंस जियो (Jio) ग्राहक अगर हर महीने के रिचार्ज से परेशान हो गए हैं तो वह सालाना रिचार्ज प्लान ले सकते हैं। ये प्लान 12 महीने की वैलिडिटी के साथ आता है। जियो का 3227 रुपये का प्लान पूरे साल की वैलिडिटी देता है

अपडेटेड Nov 18, 2023 पर 1:36 PM
Story continues below Advertisement
3227 रुपये का प्लान 365 दिन यानी पूरे 12 महीने की वैलिडिटी देता है।

Reliance Jio Plan: रिलायंस जियो (Jio) ग्राहक अगर हर महीने के रिचार्ज से परेशान हो गए हैं तो वह सालाना रिचार्ज प्लान ले सकते हैं। ये प्लान 12 महीने की वैलिडिटी के साथ आता है। जियो का 3227 रुपये का प्लान पूरे साल की वैलिडिटी देता है। ग्राहकों को वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड वॉइस कॉल, डेटा प्लान और फ्री SMS की सर्विस भी मिलती है। अगर आप भी ज्यादा समय की वैलिडिटी वाला प्लान तलाश रहे हैं तो ये आपके काम आ सकता है।

रिलायंस जियो का 3,227 रुपये का प्लान (Reliance Jio Rupees 3,227 Plan)

ये प्लान जियो के लंबी वैलिडिटी वाले प्लान की गिनती में आता है। ये प्लान 365 दिन यानी पूरे 12 महीने की वैलिडिटी देता है। जियो के प्लान में रोजाना 2GB इंटरनेट डेटा मिलता है। 12 महीने तक आपके पास 730GB डेटा इस्तेमाल करने के लिए होगा। रोजाना की डेटा लिमिट खत्म होने के बाद डेटा स्पीड 64Kbps पर आ जाती है। अगर कॉलिंग की बात की जाए तो इस प्लान में जियों के ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। इसके अलावा रोजाना 100 एसएमएस मुफ्त मिलते हैं। अगर इस प्लान के अन्य फायदों की बात की जाए तो प्लान में आपको JioTV, JioCinema, JioSecurity और JioCloud समेत Jio ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। यानी इन ऐप्स का आप फ्री में इस्तेमाल कर सकते हैं।


268 रुपये आता है मंथली खर्च

जियो के 3,227 रुपये के प्लान का 12 महीने के हिसाब से हर हर महीने का खर्च करीब 268 रुपये आती है। एक दिन का खर्च करीब 9 रुपये आता है। इस हिसाब से ये प्लान आपके मंथली प्लान की तुलना में काफी किफायती प्लान है। 268 रुपये महीने के खर्च में ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉइस कॉल, SMS, 730जीबी इंटरनेट मिल रहा है। ये प्लान आपको एक बार रिचार्ज कराने पर महंगा लग सकता है लेकिन अगर आप इसके हर महीने के खर्च को देखें तो ये काफी सस्ता प्लान है।

Daily Voice - FMCG सेक्टर नियर टर्म में जोरदार तेजी के लिए तैयार : सोनम श्रीवास्तव

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।