Reliance Jio Annual Plan: रिलायंस जियो अपने सस्ते और किफायती प्लान के लिए ग्राहकों के बीच जाना जाता है। जियो का लंबी वैलिडिटी के प्लान में एक 2,897 रुपये का प्लान है जिसमें पूरे एक साल तक सिम एक्टिव रहती है। यानी, आप पूरे साल जितनी मर्जी बातें करें, आपका फोन कभी भी नहीं कटने वाला है। इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉल, डेटा प्लान और मुफ्त मैसेज की सर्विस भी मिलती है। अगर आप भी लंबे समय का सस्ता प्लान तलाश रहे हैं तो जियो आपको वैल्यू फॉम मनी प्लान ऑफर कर रहा है।
रिलायंस जियो का 2,897 रुपये का प्लान (Reliance Jio Rupees 2897 Plan)
ये 2,897 रुपये का प्रीपेड प्लान जियो के सालाना प्लान की गिनती में आता है। Jio के 2897 रुपये वाले प्लान में 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। यानी, एक बार रिचार्ज कराके पूरे साल की छुट्टी हो जाएगी। इस प्रीपेड प्लान में रोजाना 2GB डेटा मिलता है। यानी, आपको इस प्लान में कुल मिलाकर 720GB डेटा मिलता है। अगर कॉलिंग की बात की जाए तो इस प्लान में जियों के ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग मिलती है। इस प्लान में रोजाना 100 एसएमएस मुफ्त ग्राहकों को मिलते हैं। अगर इस प्लान के अन्य फायदों की बात की जाए तो प्लान में आपको JioTV, JioCinema, JioSecurity और JioCloud समेत Jio ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
जियो के 2,897 वाले प्लान का मंथली खर्च
जियो के 2,897 रुपये के प्लान का मथंली यानी हर महीने का खर्च देखे तो इस प्लान का आपके हर महीने का खर्च करीब 241 रुपये आएगा। यानी, ग्राहकों को 241 रुपये के मंथली खर्च में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, SMS और 720GB डेटा पूरे एक साल तक मिलेगा। यानी, आप जिनती मर्जी बातें कर सकते हैं और आपका फोन साल भर कभी भी नहीं कटेगा।
जियो के 2,897 रुपये के प्लान में jio ऐप्स का फ्री एक्सेस भी मिल रहा है। जो भी ग्राहक एक साल के लिए अपने सिम को एक्टिव रखना चाहते हैं, उनके लिए ये प्लान बेस्ट प्लान है क्योंकि कम खर्च में पूरे एक साल कॉल के अलावा अन्य फायदे भी मिल रहे हैं। ये प्लान एक बार रिचार्ज कराने पर आपको महंगा या बजट से बाहर लग सकता है लेकिन अगर इसके फायदों को एक महीने के रिचार्ज प्लान से तुलना करके देखें तो ये पैसा वसूल प्लान है। ये आपके मंथली रिचार्ज प्लान की तुलना में काफी सस्ता रहने वाला है।