Reliance Jio New Plan: रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने उन यूजर्स के लिए नए प्रीपेड प्लान लॉन्च किए हैं जो OTT स्ट्रीमिंग कंटेंट को देखना ज्यादा पसंद करते हैं। ये नए Jio एंटरटेनमेंट प्रीपेड प्लान या तो ZEE5 और SonyLIV या सिर्फ ZEE5 या SonyLIV के साथ आते हैं। जियो ने अब ओटोटी कंटेंट के लिए मोबाइल रिचार्ज तलाश रहे ग्राहकों को देखते हुए प्लान मार्केट में उतारे हैं। ये नए ऑफर ZEE5 और Sony LIV के साथ Jio सिनेमा ऐप का फायदा भी देतें हैं।
