Jio Plans: अगर आप जियो यूजर हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। दरअसल, जियो दो ऐसे प्लान लेकर आया है जिनमें नेटफ्लिक्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। जियो अपने प्रीपेड प्लान में नेटफ्लिक्स के फायदे दे रहा है। यहां आपको जियो के 1099 रुपये और 1499 रुपये के प्लान के बारे में बता रहे हैं जिसमें यूजर्स फ्री में नेटफ्लिक्स का फायदा मिल रहा है। ग्राहक ये 2 रिचार्ज के जरिये नेटफ्लिक्स का कंटेंट देख सकते हैं।
Jio का 1099 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
जियो के 1099 रुपये वाले प्लान में डेली 2GB डेटा मिलता है। साथ ही अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस मिलते हैं। Jio के 1099 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है। यानी, ढ़ाई महीने से ज्यादा आपको रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं होगी। इसमें 5G डेटा मिलता है। इस प्लान में Netflix Mobile, JioTV, JioCinema और JioCloud जैसे अतिरिक्त फायदे भी मिलते हैं। इसमें नेटफ्लिक्स का कंटेंट मोबाइल पर देख सकते हैं।
Jio का 1499 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
जियो के 1499 रुपये वाले प्लान में डेली 3GB डेटा मिलता है। अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस मिलते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है। इसमें 40GB बोनस डेटा भी मिलता है। इस प्लान में Netflix Basic, JioTV, JioCinema और JioCloud शामिल हैं। इस प्लान का सबसे बड़ा फायदा इसमें मिलने वाला डेटा और नेटफ्लिक्स का एक्सेस है। इस प्लान में ग्राहकों में कुल 292जीबी डेटा मिलता है।
इन प्लान में मिलते हैं ये सब फायदे
इन दोनों प्लान में डेली डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड कम होकर 64 Kbps पर आ जाएगी। दोनों प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है। हालांकि, देखने वाली बात यह है कि 1499 रुपये के प्लान के साथ अधिक डेटा मिलता है। इसके साथ ही नेटफ्लिक्स मोबाइल के बजाय नेटफ्लिक्स बेसिक सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।