Reliance Jio Cheapest Recharge Plans: रिलायंस जियो (Reliance Jio) अपने किफायती प्लान्स के लिए जाना जाता है। जियो अपने हर तरह के ग्राहक जैसे सस्ता रिचार्ज, लंबी वैलिडिटी वाले प्लान और ज्यादा डेटा वाला प्लान ग्राहकों को ध्यान रखते हुए लाता रहता है। यहां आपक जियो के सस्ते प्लान में गिने जाने वाले 75 रुपये का प्लान और 91 रुपये के प्लान के बारे में बता रहे है, जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री SMS और इंटरनेट डेटा के फायेद मिलते हैं। इनकी कीमत जानकार आप हैरान हो जाएंगे कि इतने सस्ते प्लान में भी कई बेनेफिट मिल रहे हैं।
रिलायंस जियो का 75 रुपये का प्लान (Reliance Jio Rupees 75 Recharge Plan)
JioPhone का 75 रुपये का प्लान 23 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें रोजाना 0.1MB डेटा मिलेगा। इसके अलावा 200MB का एक्स्ट्रा डेटा मिलता है। कुल मिलाकर जियो के इस प्लान में 2.5GB डेटा मिलता है। साथ ही किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और 50 फ्री SMS मिलते हैं।
रिलायंस जियो का 91 रुपये का प्लान (Reliance Jio Rupees 91 Recharge Plan)
Jio के 91 रुपये के प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इसमें रोजाना 0.1MB डेटा मिलेगा। इसके अलावा 200MB का एक्स्ट्रा डेटा मिलता है। कुल मिलाकर जियो के इस प्लान में 3GB डेटा मिलता है। साथ ही किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और 50 फ्री SMS मिलते हैं।
इन ग्राहकों के काम आएगा ये प्लान
ज्यादातर ग्राहकों को वैलिडिटी से ज्यादा जरूरत इंटनेट डेटा की होती है। उन्हें कम रेट में सिर्फ डेटा चाहिए होता है। ऐसी जरूरत कॉलेज और प्रोफेशनल छात्रों को अधिक होती है। तो उन्हें इन प्लान्स के साथ डेटा प्लान का अलग से रिचार्ज कराना होगा। ये प्लान उन ग्राहकों के लिए बेस्ट है जिनका बजट कम है। वह कम बजट में वैलिडिटी चाहते हैं। साथ ही मुफ्त में कॉल करने का फायदा भी उठाना चाहते हैं।