जियो ने इस प्लान में यह सुविधा कर दी बंद, अब नहीं मिलेगा एक्स्ट्रा डेटा

Reliance Jio Plans: रिलायंस जियो के पास यूजर्स के लिए ढेर सारे प्लान हैं। वैसे भी कंपनी की ओर से समय-समय पर कई प्लान लॉन्च किए जाते हैं। ऐसे ही जियो ने एक प्लान लॉन्च किया था। इसमें यूजर्स को 40 GB एक्सट्रा डे ऑफर किया गया था। कंपनी ने इस प्लान में एक्सट्रा डेटा ऑफर को खत्म कर दिया है

अपडेटेड Sep 10, 2023 पर 1:20 PM
Story continues below Advertisement
Reliance Jio Plans: कंपनी के 299, 749 और 2,999 रुपये वाले रिचार्ज प्लान का फायदा उठा सकते हैं

Reliance Jio Plans: भारत की जानी मानी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) यूजर्स के लिए सस्ते प्रीपेड प्लान्स देने के लिए मशहूर है। कंपनी के कई ऐसे प्लान हैं। जिनमें एक्स्ट्रा डेटा ऑफर किया जाता है। अब कंपनी ने अपने एक प्लान में मिलने वाले एक्स्ट्रा डेटा ऑफर को बंद कर दिया है। कंपनी के इस फैसले से जियो के ग्राहक अब इस प्लान का फायदा नहीं उठा पाएंगे। बताया जा रहा है कि कंपनी के 999 रुपये का प्लान है। जिसमें 40 GB एक्सट्रा डेटा ऑफर किया जाता है। कंपनी ने इस एक्स्ट्रा डेटा ऑफर को खत्म कर दिया है।

वैसे भी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो के पास यूजर्स के लिए ढेर सारे ऑफर्स की भरमार है। कंपनी यूजर्स के लिए समय-समय पर नए प्लान लॉन्च करती रहती है। कंपनी की ओर से कई ऐसे प्लान हैं। जिनमें अडिशनल फ्री डेटा वाउचर भी दिया जाता है।

रिलायंस जियो ने 40 GB एक्सट्रा डेटा ऑफर किया बंद


दरअसल, कंपनी की ओर से 999 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज प्लान था। इस प्लान के साथ ग्राहकों को 40GB बोनस डेटा ऑफर किया जा रहा था। कंपनी ने अब इस एक्स्ट्रा डेटा ऑफर को बंद कर दिया है। कंपनी की ओर से यह प्लान इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। उस समय कंपनी का कहना था कि इस प्लान के साथ 242 रुपये में 40 बोनस डेटा मुहैया कराया जा रहा है। कंपनी ने ये भी कहा था कि यह बोनस डेटा ऑफर लिमिटेड समय के लिए ही होगा। इसकी जगह अब आप दूसरे रिचार्ज प्लान का फायदा उठा सकते हैं। इसमें 299, 749 और 2,999 रुपये वाले प्लान शामिल हैं।

Airtel vs Jio का 299 रुपये का प्लान, कीमत बराबर लेकिन जियो दे रहा है 21GB एक्स्ट्रा डेटा

119 रुपये का प्लान बंद

कंपनी ने अपने डेटा प्लान लिस्ट से 119 रुपये वाले प्लान को हटा दिया है। 119 रुपये वाला प्लान रिलायंस जियो की ओर से पेश किया गया था। यह सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान था। इस प्लान में रोजाना 1.5GB डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता था। प्लान के साथ सब्सक्राइबर्स को रोजाना 100 SMS भी मिलते थे। इसकी वैलिडिटी 14 दिन की थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।