Reliance Jio Plans: भारत की जानी मानी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) यूजर्स के लिए सस्ते प्रीपेड प्लान्स देने के लिए मशहूर है। कंपनी के कई ऐसे प्लान हैं। जिनमें एक्स्ट्रा डेटा ऑफर किया जाता है। अब कंपनी ने अपने एक प्लान में मिलने वाले एक्स्ट्रा डेटा ऑफर को बंद कर दिया है। कंपनी के इस फैसले से जियो के ग्राहक अब इस प्लान का फायदा नहीं उठा पाएंगे। बताया जा रहा है कि कंपनी के 999 रुपये का प्लान है। जिसमें 40 GB एक्सट्रा डेटा ऑफर किया जाता है। कंपनी ने इस एक्स्ट्रा डेटा ऑफर को खत्म कर दिया है।
