Reliance Jio Annual Plan: रिलायंस जियो अपनी ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सालाना प्लान लेकर आता रहता है। जियो का लंबी वैलिडिटी के प्लान में एक 2545 रुपये का प्लान है जिसमें 336 दिनों यानी करीब 11 महीने 6 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉल, डेटा प्लान और मुफ्त मैसेज की सर्विस भी मिलती है। अगर आप भी लंबे समय का सस्ता प्लान तलाश रहे हैं तो जियो आपको अच्छा प्लान ऑफर कर रही है।
