Mobikwik App: क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल आमतौर पर बहुते से लोग करते हैं। देश में क्रेडिट कार्ड मुहैया कराने वाली कंपनियां कई तरह की सुविधाएं मुहैया कराती हैं। बहुत से नौकरीपेशा लोग इस बात से परेशान रहते हैं कि उनकी सैलरी देर से आएगी। ऐसे में वो 1 तारीख को अपना मकान का किराया कैसे चुकाएंगे? ऐसी स्थिति में आपको घबराने की जरूरत नहीं है। मार्केट में कई मोबाइल ऐप्स हैं, जिसके जरिए आप अपना रेंट क्रेडिट कार्ड से दे सकते हैं। इसी कड़ी में डिजिटल पेमेंट कंपनी मोबिक्विक (Mobikwik) भी क्रेडिट कार्ड (Credit Card) से मकान का किराया देने की सुविधा मुहैया करा रही है।
मोबिक्विक ऐप के जरिए क्रेडिट कार्ड से मकान का किराया देने पर 2.36 फीसदी एक्सट्रा चार्ज देना पड़ता है। लेकिन आपको कैशबैक या रिवॉर्ड प्वाइंट्स भी मिलते हैं। मान लीजिए 1000 रुपये मकान का किराया देने पर आपको 10,236 रुपये का पेमेंट करना होगा।
Credit Card से रेंट देने के फायदे
आप अपनी क्रेडिट लिमिट का इस्तेमाल करके अपना कैश बचा सकते हैं। क्रेडिट कार्ड के बकाए का पेमेंट आमतौर पर 45-50 दिन बाद देना होता है। इस तरह से रेंट के पैसे को कहीं निवेश करके आप कमाई कर सकते हैं। क्रेडिट कार्ड से किए ट्रांजैक्शन को आप EMI में भी कंवर्ट कर सकते हैं। आप रेंट को भी ईएमआई के जरिए दे सकते हैं। इसमें आपको ट्रांजैक्शन पर कैशबैक या रिवॉर्ड पॉइंट्स भी मिलते हैं।
सबसे पहले Mobikwik ऐप को ओपन करें। इसके बाद All Services पर क्लिक करें। फिर Credit Card Zone सेक्शन में आपको Pay Rent ऑप्शन दिख जाएगा। इसके बाद Pay Rent पर क्लिक करें। अब मकान मालिक/बेनिफिशियरी के बैंक अकाउंट का डिटेल या यूपीआई आईडी दर्ज करना होगा। इसके बाद किराए की राशि डालना होगा। अब पेमेंट मोड में क्रेडिट कार्ड सेलेक्ट करें और पेमेंट करें। किराए के पैसे मकान मालिक/बेनिफिशियरी के बैंक अकाउंट में डाल दी जाएगी।
MobiKwik एक इंडिपेडेंट मोबाइल पेमेंट नेटवर्क है। इस मोबाइल वॉलेट में आप क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिग के साथ डोर स्टेप कैश कलेक्शन के पैसे भी डाल सकते हैं। बढ़ती जरूरतों की वजह से अपने यूजर्स को सुविधा प्रदान करने के लिए MobiKwik ने ढेर सारी सुविधाएं मिल रही हैं। मार्केट में इन दिनों क्रेड (CRED), पेटीएम (Paytm), फोन-पे (PhonePe), नो ब्रोकर (Nobroker), पेजैप (Payzapp), रेड जिराफ (RedGirraffe) जैसे कई मोबाइल ऐप्स मौजूद है। ये सभी ऐप मकान का किराया क्रेडिट कार्ड के जरिए देने की सुविधा मुहैया कराते हैं।