Get App

क्रेडिट कार्ड से भरें मकान का किराया, इस ऐप से मिलेगी मदद

Mobikwik App: बाजार में इन दिनों कई मोबाइल ऐप हैं। जिनके जरिए आप अपना मकान का किराया भर सकते हैं। इसमें मोबिक्विक ऐप के जरिए क्रेडिट कार्ड से मकान का किराया दे सकते हैं। इसका इस्तेमाल करने पर 2.36 फीसदी एक्सट्रा चार्ज देना पड़ता है। लेकिन आपको कैशबैक या रिवॉर्ड प्वाइंट्स भी मिलते हैं। क्रेडिट कार्ड के जरिए किए गए ट्रांजैक्शन को आप EMI में कंवर्ट कर सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 31, 2023 पर 12:44 PM
क्रेडिट कार्ड से भरें मकान का किराया, इस ऐप से मिलेगी मदद
क्रेडिट लिमिट का इस्तेमाल करके अपना कैश बचा सकते हैं। क्रेडिट कार्ड के बकाए का पेमेंट आमतौर पर 45-50 दिन बाद देना होता है

Mobikwik App: क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल आमतौर पर बहुते से लोग करते हैं। देश में क्रेडिट कार्ड मुहैया कराने वाली कंपनियां कई तरह की सुविधाएं मुहैया कराती हैं। बहुत से नौकरीपेशा लोग इस बात से परेशान रहते हैं कि उनकी सैलरी देर से आएगी। ऐसे में वो 1 तारीख को अपना मकान का किराया कैसे चुकाएंगे? ऐसी स्थिति में आपको घबराने की जरूरत नहीं है। मार्केट में कई मोबाइल ऐप्स हैं, जिसके जरिए आप अपना रेंट क्रेडिट कार्ड से दे सकते हैं। इसी कड़ी में डिजिटल पेमेंट कंपनी मोबिक्विक (Mobikwik) भी क्रेडिट कार्ड (Credit Card) से मकान का किराया देने की सुविधा मुहैया करा रही है।

मोबिक्विक ऐप के जरिए क्रेडिट कार्ड से मकान का किराया देने पर 2.36 फीसदी एक्सट्रा चार्ज देना पड़ता है। लेकिन आपको कैशबैक या रिवॉर्ड प्वाइंट्स भी मिलते हैं। मान लीजिए 1000 रुपये मकान का किराया देने पर आपको 10,236 रुपये का पेमेंट करना होगा।

Credit Card से रेंट देने के फायदे

आप अपनी क्रेडिट लिमिट का इस्तेमाल करके अपना कैश बचा सकते हैं। क्रेडिट कार्ड के बकाए का पेमेंट आमतौर पर 45-50 दिन बाद देना होता है। इस तरह से रेंट के पैसे को कहीं निवेश करके आप कमाई कर सकते हैं। क्रेडिट कार्ड से किए ट्रांजैक्शन को आप EMI में भी कंवर्ट कर सकते हैं। आप रेंट को भी ईएमआई के जरिए दे सकते हैं। इसमें आपको ट्रांजैक्शन पर कैशबैक या रिवॉर्ड पॉइंट्स भी मिलते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें