Get App

Retirement Planning: रिटायरमेंट बाद के खर्च के लिए आपको कितना बड़ा फंड तैयार करना होगा?

Retirement Planning: अगर आप सिर्फ वर्तमान के खर्चों पर फोकस कर रहे हैं तो आपको जल्द भविष्य यानी रिटायरमेंट बाद के खर्चों के बारे में भी सोचना शुरू कर देना चाहिए। इसकी वजह यह है कि आप रिटायरमेंट के लिए जिनता जल्द निवेश करना शुरू करेंगे, उतना बड़ा फंड तैयार करने का मौका आपके पास होगा

Rakesh Ranjanअपडेटेड Apr 14, 2025 पर 2:39 PM
Retirement Planning: रिटायरमेंट बाद के खर्च के लिए आपको कितना बड़ा फंड तैयार करना होगा?
कोई व्यक्ति हर महीने कितना भी इनवेस्ट कर ले, अगर उसके पास इस निवेश के लिए 15-20 साल नहीं बचे हैं तो वह बड़ा फंड नहीं तैयार कर पाएगा।

कई लोगों का फोकस वर्तमान पर होता है। लेकिन, सच यह है कि वर्तमान के साथ-साथ आपको भविष्य का भी ख्याल रखना जरूरी है। अगर बात रिटायरमेंट बाद के खर्च की है तो यह और भी जरूरी हो जाता है। समय की रफ्तार बहुत तेज है। अगर आपने अभी रिटायरमेंट बाद के खर्चों के लिए नहीं सोचा तो फिर काफी देर हो जाएगी। इसकी वजह यह है कि बड़ा फंड तैयार करने के लिए अच्छे इनवेस्टमेंट के साथ पर्याप्त समय बहुत जरूरी है। कोई व्यक्ति हर महीने कितना भी इनवेस्ट कर ले, अगर उसके पास इस निवेश के लिए 15-20 साल नहीं बचे हैं तो वह बड़ा फंड नहीं तैयार कर पाएगा।

रिटायरमेंट प्लानिंग में इन बातों का रखें ध्यान

रिटायरमेंट प्लानिंग (Retirement Planning) में सबसे जरूरी यह तय करना है कि रिटायरमेंट बाद के खर्चों के लिए आपको कितना बड़ा फंड तैयार करना है। इसका अंदाजा लगाने में आपको यह ध्यान रखना होगा कि कुछ खर्च रिटायरमेंट के बाद आपको करने की जरूरत नहीं रह जाएगी। लेकिन, कुछ नए खर्च बढ़ जाएंगे। उदाहरण के लिए रिटायमेंट बाद आपको बच्चों की पढ़ाई की फीस की चिंता नहीं रह जाएगी। आम तौर पर यह माना जाता है कि व्यक्ति के रिटायर करने तक उसके बच्चों की पढ़ाई पूरी हो जाती है। लेकिन, दवाई और मेडिकल फैसिलिटीज पर आपका खर्च बढ़ जाएगा।

रिटायरमेंट बाद के खर्चों के लिए बड़ा फंड जरूरी है

सब समाचार

+ और भी पढ़ें