Get App

Retirement Planning: 4 फीसदी 'फायर' का रूल भारत में क्यों नहीं काम करता, इसमें क्या बदलाव किया जा सकता है?

4 फीसदी सालाना विड्रॉल का रूल अमेरिका के फाइनेंशियल प्लानर विलियन बेनगेन ने दिया था। उन्होंने कहा था कि अगर कोई रिटायर्ड व्यक्ति अपने रिटायरमेंट फंड में से हर साल 4 फीसदी पैसे निकालता है और इनफ्लेशन के असर को देखते हुए हर साल विड्रॉल अमाउंट बढ़ाता है तो उसका रिटायरमेंट फंड 30 साल तक चल सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 07, 2026 पर 9:03 PM
Retirement Planning: 4 फीसदी 'फायर' का रूल भारत में क्यों नहीं काम करता, इसमें क्या बदलाव किया जा सकता है?
'फाइनेंशियल इंडिपेंडेंस, रिटायर अर्ली' यानी FIRE का आइडिया अमेरिका से आया है।

तय समय से पहले रिटायर होने का ख्याल काफी अच्छा लगता है। ऑफिस के काम का टेंशन नहीं, ऑफिस से कोई फोन नहीं और पूरा समय आप अपनी मर्जी के हिसाब से बिता सकते हैं। सवाल है कि तय समय से पहले रिटायर होने के लिए फॉर्मूला क्या है? एक फॉर्मूला जिसकी सबसे ज्यादा बातें होती हैं, वह है रिटायरमेंट बाद अपने सालाना खर्च की 25 गुना सेविंग्स और पूरी तरह से फाइनेंशियल फ्रीडम। सवाल है कि क्या यह फॉर्मूला सच में काफी इफेक्टिव है?

FIRE का आइडिया इंडिया में ज्यादा काम नहीं करता

पहले यह जान लेना जरूरी है कि 'फाइनेंशियल इंडिपेंडेंस, रिटायर अर्ली' यानी FIRE का आइडिया अमेरिका से आया है। लेकिन, इंडिया में यह फॉर्मूला बहुत काम नहीं करता है। इसे हम एक उदाहरण की मदद से समझ सकते हैं। मान लीजिए रमेश का रिटायरमेंट के बाद सालाना खर्च 12 लाख रुपये है। इसमें 25 से गुणा करने पर 3 करोड़ रुपये आता है। यह कैलकुलेशन 4 फीसदी विड्रॉल रूल पर आधारित है। इसका मतलब है कि सालाना 4 फीसदी पैसा निकालने पर आपका फंड लंबे समय तक चलता रहेगा।

4 फीसदी सालाना विड्रॉल का रूल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें