Get App

कला और कलाकृतियों में लाखों निवेश कर करोड़ों कमा रहे अमीर भारतीय, क्या आप लगाएंगे दांव?

टेक्नोलॉजी की वजह से आर्ट और दुर्लभ चीजों में निवेश करना बहुत आसान हो गया है। आप अपने घर में बैठ दुनिया के दूसरे कोने में हो रही आर्ट की नीलामी में बोली लगा सकते हैं। अगर आपने सही दांव लगा दिया तो लाखों के निवेश से करोड़ों बन सकते हैं

Curated By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Feb 21, 2023 पर 12:09 PM
कला और कलाकृतियों में लाखों निवेश कर करोड़ों कमा रहे अमीर भारतीय, क्या आप लगाएंगे दांव?
आर्ट और ज्वेलरी के अलावा 70 से ज्यादा कैटेगरी में दुलर्भ चीजों की नीलामी होती है। इनमें सैकड़ों साल पुरानी वस्तुएं, वाइन, सेलिब्रिटी से जुड़ी चीजें और दुर्लभ स्निकर्स तक शामिल होते हैं।

Elvis Presley की गुम हुई ज्वेलरी आपकी हो सकती है। 1968 का उनका 'कमबैक' गिटार भी। दरअसल, अमेरिका में GWS की नीलामी में इनके लिए 5,00,000 डॉलर की बोली लगाई जा चुकी है। Sotheby's ने हाल में एसएच रजा और एमएफ हुसैन की पेंटिंग्स को देखने के लिए कलाप्रेमियों और निवेशकों को आमंत्रित किया है। यह नीलामी लंदन में होगी। इसमें शुरुआती बोली 1.5 से 4.21 करोड़ रुपये की होगी। उधर, Pundole Art Gallery की तरफ से जापानी आर्टिस्ट Takashi Murakami की अदभुत कलाकृतियों की नीलामी होने जा रही है। जिन लोगों की दिलचस्पी आर्ट में नहीं है, उनके लिए ज्वेलरी का ऑप्शन है।

70 से ज्यादा कैटेगरी में नीलामी

आर्ट और ज्वेलरी के अलावा 70 से ज्यादा कैटेगरी में दुलर्भ चीजों की नीलामी होती है। इनमें सैकड़ों साल पुरानी वस्तुएं, वाइन, सेलिब्रिटी से जुड़ी चीजें और दुर्लभ स्निकर्स तक शामिल होते हैं। इंडियन आर्ट्स को सहेजने वाली कंपनी Conferro Heritage के चीफ मेन्टॉर अजय सेठ ने कहा, "युवा भारतीय विदेश में आर्टवर्क्स और दुर्लभ चीजों में निवेश करने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। हालांकि, इंडियन इनवेस्टर्स अभी मैच्योर नहीं हैं। उन्होंने सिर्फ Van Gogh और Pablo Picasso जैसे कलाकारों के नाम सुने हैं।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें