Credit Cards

Rule Change From 1st September 2023: देश में आज से हो रहे हैं ये अहम बदलाव, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Rule Change From 1st September 2023: आज 1 सितंबर 2023 से कई वित्तीय नियमों में बदलाव होने वाला है। इनका असर सीधे आम आदमी की जेब पर पड़ने वाला है। इसमें LPG सिलेंडर से लेकर क्रेडिट कार्ड तक कई बदलाव शामिल हैं। RBI की घोषणा के मुताबिक, सितंबर महीने की 30 तारीख तक ही 2000 के नोट बदले जा सकते हैं

अपडेटेड Sep 01, 2023 पर 8:19 AM
Story continues below Advertisement
Rule Change From 1st September 2023: आज से आधार-पैन और डीमैट खाते से जुड़े कई नियम भी बदल जाएंगे

Rule Change From 1st September 2023: देश में हर महीने की पहली तारीख को कई बदलाव होते हैं। एक सितंबर से भी कई बड़े बदलाव (Rule Change From 1st September 202) होने जा रहे हैं। ये बदलाव सीधे आम आदमी की जेब पर असर डालेंगे। इनका असर शेयर बाजार से लेकर रसोई गैस तक हर जगह देखने को मिल सकता है। सबसे जरूरी काम है 30 सितंबर तक 2000 रुपये के बचे नोटों को बदलने का है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India- RBI) की घोषणा के अनुसार सितंबर महीने की 30 तारीख तक ही 2000 के नोट बदले जा सकते हैं।

ऐसा नहीं करने वालों को आगे कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आइए आपको बताते हैं कि एक सितंबर से क्या बदलाव होने जा रहे हैं।

LPG सिलेंडर के दाम


देश में ऑयल एंड गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को कीमतों में बदलाव करती हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि एक सितंबर को इनमें बदलाव हो सकता है। हालांकि केंद्र सरकार ने पहले ही LPG सिलेंडर की कीमतों में राहत दी है। सरकार ने 14.2 किलोग्राम वाले LPG सिलेंडर की कीमत में 200 रुपये की कटौती कर दी थी। इस उम्मीद जताई जा रही है कि तेल कंपनियां कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में कटौती कर सकती हैं।

CNG और PNG की कीमत

LPG के दाम के साथ ही CNG और PNG की कीमतों में भी तेल कंपनियां हर महीने बदलाव करती हैं। हर महीने की पहली तारीख को एयर फ्यूल (ATF) के दाम में भी बदलाव होता है। संभावना है कि इस बार भी पहली तारीख को इसमें बदलाव देखने को मिल सकता है। वहीं CNG और PNG की कीमतों में भी बदलाव किया जा सकता है।

India GDP: देश की जीडीपी ग्रोथ Q1 में 7.8% रही, पिछली 4 तिमाहियों में सबसे अधिक

2,000 रुपये के नोट बदलने की आखिरी तारीख

2,000 रुपये के नोटों को बदलने की डेडलाइन 30 सितंबर, 2023 को खत्म हो जाएगी। ऐसे में आप बैंक की छुट्टियों की लिस्ट को चेक करके जल्द से जल्द अपने पास नकद रूप में पड़े 2000 रुपये के नोट नजदीकी बैंक शाखा पर जाकर बदल लें। ऐसा नहीं करने पर 30 सितंबर के बाद आपको परेशानी हो सकती है या फिर सीधे कहें तो नुकसान उठाना पड़ा सकता है।

क्रेडिट कार्ड पर लगेगा चार्ज

एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड होल्डर्स के लिए सितंबर महीने में बड़ा अपडेट है। एक्सिस बैंक 1 सितंबर 2023 से मैग्नस क्रेडिट कार्ड (Magnus Credit Card) के लिए 12,500 रुपये का वार्षिक शुल्क लेना शुरू करेगा। वहीं ऐसे ग्राहकों का यह शुल्क माफ हो जाएगा। जिन्होंने पूरे साल में उस कार्ड से 25 लाख रुपये खर्च किये हों।

फ्री में आधार अपडेट का मौका

अगर आप अपना आधार फ्री में अपडेट करना चाहते हैं तो आपको यह काम हर हाल में 14 सितंबर 2023 तक निपटा लेना चाहिए। UIDAI ने 14 सितंबर तक फ्री में आधार अपडेट करने की डेडलाइन तय की है। पहले यह सुविधा 14 जून तक ही दी गई थी। उसके बाद इसे 14 सितंबर कर दिया गया। ऐसे में 14 सितंबर तक अपने आधार से जुड़ी डिटेल बिना किसी शुल्क के अपडेट करवा सकते हैं।

स्टॉक की लिस्टिंग

सेबी ने IPO बंद होने के बाद शेयर बाजार में कंपनी के स्टॉक की लिस्टिंग होने की समय सीमा को कम कर दिया है। इसे अब तीन दिन कर दिया गया है। अभी तक ये डेडलाइन 6 दिनों की है। सेबी ने इस बारे में नोटिफिकेशन जारी करके कहा है कि 1 सितंबर 2023 के बाद आने वाले सभी IPO की लिस्टिंग समय के नए नियम स्वैच्छिक तौर पर लागू होगा। 1 दिसंबर 2023 से कंपनियों को अनिवार्य रूप से इस नियम का पालन करना होगा।

डीमैट नॉमिनेशन

अगर आपने डीमैट खाते में नॉमिनेशन की प्रक्रिया को पूरा नहीं किया है तो यह काम भी आपको 30 सितंबर 2023 से पहले पूरा कर लेना चाहिए। बिना नॉमिनेशन वाले खाते को 30 सितंबर के बाद सेबी की ओर से निष्क्रिय किया जा सकता है।

पैन और आधार लिंक करने का आखिरी मौका

पैन और आधार कार्ड लिंक करने के मामले में भी बड़ा अपडेट सामने आया है। अगर कोई नागरिक इस महीने के आखिर तक पैन-आधार को लिंक नहीं करता है तो सितंबर महीने के बाद यानी एक अक्टूबर 2023 को उसका पैन कार्ड (Pan Card) निष्क्रय हो जाएगा। अगर आपका पैन आधार से लिंक नहीं है तो इसका असर आपके डीमैट अकाउंट पर भी पड़ेगा। ऐसे में यह जरूरी है कि आप यह पेंडिंग काम जल्दी से जल्दी निपटा लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।