1 जून 2025 से बदल जाएंगे पैसों से जुड़े 6 बड़े नियम, आपकी जेब पर होगा सीधा असर

1 June 2025: हर महीने की पहली तारीख पैसे से जुड़े कई नियम बदल जाते हैं। इस बार भी 1 जून 2025 से आपकी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी कई अहम चीजों में बदलाव होने जा रहा है। ये बदलाव सीधे तौर पर आपकी जेब, सर्विस और फाइनेंशियल प्लानिंग पर असर करते हैं

अपडेटेड May 27, 2025 पर 4:52 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
1 June 2025: हर महीने की पहली तारीख पैसे से जुड़े कई नियम बदल जाते हैं।

1 June 2025: हर महीने की पहली तारीख पैसे से जुड़े कई नियम बदल जाते हैं। इस बार भी 1 जून 2025 से आपकी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी कई अहम चीजों में बदलाव होने जा रहा है। ये बदलाव सीधे तौर पर आपकी जेब, सर्विस और फाइनेंशियल प्लानिंग पर असर करते हैं। गैस सिलेंडर की कीमत से लेकर बैंकिंग और टैक्स सिस्टम तक बहुत कुछ नया लागू होगा। आइए जानते हैं कि 1 जून से किन-किन नियमों में बदलाव होने वाला है। 1 जून से लागू होने वाले ये बदलाव आम लोगों की जेब पर सीधा असर डाल सकते हैं। ऐसे में समय रहते अपने फाइनेंशियल प्लान को अपडेट करें और जरूरी सर्विस के बारे में जानकारी लें, ताकि किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

1. EPFO में आसान होंगे काम

सरकार 1 जून से EPFO का नया वर्जन 3.0 लॉन्च कर सकती है। इसके जरिए पीएफ से जुड़ी सर्विस जैसे पैसा निकालना, क्लेम करना या डिटेल अपडेट करना पहले से ज्यादा आसान हो जाएगा। सबसे बड़ी बात यह है कि एक एटीएम जैसे कार्ड से सीधे पीएफ अकाउंट से पैसे निकाले जा सकेंगे।


2. क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल पर लगेगा अतिरिक्त चार्ज

क्रेडिट कार्ड होल्डर्स के लिए कुछ सख्त नियम लागू हो सकते हैं। अगर आपका ऑटो-डेबिट फेल होता है, तो 2% तक का पेनल्टी चार्ज देना पड़ सकता है। इसके अलावा यूटिलिटी बिल या फ्यूल के लिए कार्ड इस्तेमाल करने पर एक्स्ट्रा चार्ज लग सकता है। इंटरनेशनल लेनदेन पर भी अतिरिक्त शुल्क और रिवॉर्ड पॉइंट्स में कटौती संभव है।

3. ATM से पैसे निकालना होगा महंगा

1 जून से एटीएम से पैसे निकालने पर लगने वाला चार्ज भी बढ़ सकता है। अब सीमित फ्री ट्रांजैक्शन के बाद प्रति ट्रांजैक्शन ज्यादा पैसे कट सकते हैं। इसलिए ATM इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतना जरूरी होगा।

4. रसोई गैस हो सकती है महंगी

हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतें तय होती है। ऐसे में 1 जून को गैस सिलेंडर महंगा या सस्ता हो सकता है। इसका सीधा असर आपके घरेलू बजट पर पड़ेगा, खासकर उन परिवारों पर जो सब्सिडी वाले सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं।

5. FD की ब्याज दरें और हो सकती है कम

अगले महीने 6 जून को RBI की बैठक होनी है। ऐसी उम्मीद है कि बैठक में RBI रेपो रेट कम कर सकता है। अगर ऐसा होता है तो बैंक एफडी पर ब्याज दरें घटा सकते हैं। अभी हाल में एसबीआई, HDFC, ICICi, Axis जैसे बैंकों ने एफडी पर ब्याज घटाया था। अब अगर RBI रेपो रेट घटाता है तो बैंक फिर एफडी पर इंटरेस्ट घटा सकते हैं।

6. GST इनवॉयस नियम में बदलाव

GSTN ने एक अहम बदलाव की जानकारी दी है। 1 जून से इनवॉयस नंबर अब केस-इंसेंसिटिव (uppercase या lowercase में फर्क नहीं माना जाएगा) नहीं रहेंगे। यानी abc, ABC या Abc तीनों एक ही माने जाएंगे। इससे डुप्लिकेट इनवॉयस नंबर जनरेट होने की दिक्कत खत्म होगी। साथ ही इनवॉयस नंबर अपने आप बड़े अक्षरों (UPPERCASE) में बदल दिए जाएंगे।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।