Rupee Vs Dollar: डॉलर के मुकाबले रुपया आज 6 पैसे मजबूत होकर 83.19 के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि डॉलर के मुकाबले रुपये की शुरुआत आज बढ़त के साथ हुई थी। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 5 पैसे बढ़कर 83.20 के स्तर पर खुला था। वहीं मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 83.25 के स्तर पर बंद हुआ। रुपये का डे हाई 83.25 पर कारोबार कर रहा था। जबकि डे लो 83.20 पर है। वहीं डॉलर इंडेक्स 105.78 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। डॉलर का डे हाई 105.82 पर नजर आ रहा है। वहीं डॉलर इंडेक्स का डे लो 105.66 पर नजर आ रहा है।
