रिकॉर्ड निचले स्तर पर फिसला रुपया, 32 पैसे कमजोर होकर 78.39 पर हुआ बंद

घरेलू इक्विटी बाजार की कमजोरी और अमेरिकी डॉलर की मजबूती रुपये पर दबाव बना रही है। हालांकि अंतराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों में आई नरमी से रुपये को कुछ सपोर्ट मिला है और इसकी गिरावट सीमित रही है

अपडेटेड Jun 22, 2022 पर 4:42 PM
डॉलर के मुकाबले रुपया आज 6 पैसे कमजोर होकर 78.17 के मुकाबले 78.13 के स्तर पर खुला था। फिलहाल 10.06 बजे के आसपास 78.17 के स्तर पर नजर आ रहा है ।

Rupee Close- आज रुपए में भी गिरावट देखने को मिली है। दिन में एक डॉलर की कीमत 78 रुपए 26 पैसे तक गई थी। रुपया भी खराब विदेशी संकेतों और FIIs की बिकवाली के चलते कमजोर हुआ है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 32 पैसे कमजरोर होकर 78.39 के स्तर पर बंद हुआ है। बता दें कि डॉलर के मुकाबले रुपया आज 6 पैसे कमजोर होकर 78.17 के मुकाबले 78.13 के स्तर पर खुला था।

Rupee Open - बुधवार को शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 4 पैसे कमजोर होकर 78.17 तक चला गया। घरेलू इक्विटी बाजार की कमजोरी और अमेरिकी डॉलर की मजबूती रुपये पर दबाव बना रही है। हालांकि अंतराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों में आई नरमी से रुपये को कुछ सपोर्ट मिला है और इसकी गिरावट सीमित रही है।

डॉलर के मुकाबले रुपया आज 6 पैसे कमजोर होकर 78.17 के मुकाबले 78.13 के स्तर पर खुला था। फिलहाल 10.06 बजे के आसपास 78.17 के स्तर पर नजर आ रहा है ।


घरेलू इक्विटी बाजार पर नजर डालें तो बाजार में तेजी का जोश एक दिन बाद ही ठंडा पड़ा। निफ्टी और बैंक निफ्टी 1% फिसले है। RIL, HDFC BANK, KOTAK BANK और L&T ने सबसे ज्यादा दबाव बनाया । मिडकैप में गिरावट ज्यादा है।

इस बीच डॉलर इंडेक्स 0.17 फीसदी की बढ़त के साथ 104.61 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं दूसरी ब्रेंट क्रू़ड फ्यूचर 3.47 फीसदी फिसलकर 110.67 डॉलर प्रति बैरल पर नजर आ रहा है।

21 जून को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 2701.21 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 3,066.41 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।