Get App

2,000 रुपये के नोट बदलने के लिए बचा है कम समय, जानें कब तक बैंक ब्रांच जाकर बदल सकते हैं नोट

Rupees 2000 Notes Exchange: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 2,000 रुपये के नोट को सर्कुलर से बाहर करने की घोषणा की थी। इसके लिए लोगों को अपने 2,000 रुपये के नोट बदलने के लिए 30 सितंबर तक का समय दिया गया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 03, 2023 पर 12:39 PM
2,000 रुपये के नोट बदलने के लिए बचा है कम समय, जानें कब तक बैंक ब्रांच जाकर बदल सकते हैं नोट
लोग 30 सितंबर तक बैंक में ₹2,000 के नोट जमा कर सकते हैं या बदल सकते हैं।

Rupees 2000 Notes Exchange: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 2,000 रुपये के नोट को सर्कुलर जारी कर चलन से बाहर करने का ऐलान किया था। साथ ही लोगों को अपने 2,000 रुपये के नोट बदलने के लिए 30 सितंबर तक का समय दिया गया था। ताकि, नोट बदलने में लोगों को परेशानी न हो और नोट को बदलने के लिए समय भी मिल जाए। RBI ने कहा था कि 2000 के नोट 30 सितंबर तक वैध रहेंगे। यानी, इन नोटों का इस्तेमाल करने के लिए 30 सितंबर तक का ही समय है। बेहतर होगा कि सितंबर में लोग बैंक छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए समय पर 2,000 रुपये के नोट बदल लें।

2000 रुपये के नोट कैसे और कहां बदलें?

लोग 30 सितंबर तक अपने संबंधित बैंक अकाउंट में ₹2,000 के नोट जमा कर सकते हैं या बदल सकते हैं। ये सुविधा 23 मई से RBI और देशभर के दूसरे सभी बैंकों के ब्रांच में मिल रही है। RBI के मुताबिक बैंक ब्रांच के ऑपरेशन में किसी तरह की परेशानी न आए। बैंक ब्रांच के रेगुलर कामकाज में रुकावट को कम करने के लिए 20,000 रुपए तक के ₹2,000 के नोट बदले जा सकते हैं। RBI की तरफ से सितंबर के आखिर तक वापस लिए गए नोटों को बदलने की सलाह दी गई है। चलन से बाहर हुए ₹2,000 के नोटों को आपके बैंक अकाउंट में जमा करने के लिए KYC नॉर्म्स और दूसरे लीगल प्रोसेस जरूरी होंगे।

साल 2016 में लाए गए थे 2,000 रुपये के नोट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें