Get App

घर बैठे ऑनलाइन खरीदें सऊदी में प्रॉपर्टी! नया डिजिटल पोर्टल लॉन्च, भारतीयों के लिए ये है पूरा प्रोसेस

Saudi Arabia Property Market: रियल एस्टेट जनरल अथॉरिटी ने इस आधिकारिक 'सऊदी प्रॉपर्टीज पोर्टल' की शुरुआत की घोषणा की है, जिससे मिडिल ईस्ट के सबसे तेजी से बढ़ते प्रॉपर्टी मार्केट्स में से एक में विदेशियों की एंट्री का रास्ता साफ हो गया है

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Jun 25, 2026 पर 2:00 PM
घर बैठे ऑनलाइन खरीदें सऊदी में प्रॉपर्टी! नया डिजिटल पोर्टल लॉन्च, भारतीयों के लिए ये है पूरा प्रोसेस
सऊदी अरब के रियल एस्टेट मार्केट में पैसे लगाना अब बेहद आसान हो गया है

Saudi Arabia Property Market: सऊदी अरब के रियल एस्टेट मार्केट में पैसे लगाना अब बेहद आसान हो गया है। किंगडम ने एक आधिकारिक डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है, जिसके जरिए विदेशी नागरिक अब सऊदी अरब में सीधे प्रॉपर्टी खरीदने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विदेशी निवेशकों के लिए इनवेस्टमेंट को और अधिक आसान बनाने के लिए ये ऐतिहासिक कदम उठाया गया है।

यह कदम इस साल की शुरुआत में लागू हुए नए ओनरशिप कानून के तहत उठाया गया है। रियल एस्टेट जनरल अथॉरिटी (REGA) ने इस आधिकारिक 'सऊदी प्रॉपर्टीज पोर्टल' की शुरुआत की घोषणा की है, जिससे मिडिल ईस्ट के सबसे तेजी से बढ़ते प्रॉपर्टी मार्केट्स में से एक में विदेशियों की एंट्री का रास्ता साफ हो गया है। आइए समझते हैं कि नया नियम क्या है और कौन यहां जमीन या घर खरीद सकता है।

घर बैठे ऑनलाइन खरीदें प्रॉपर्टी

इस नए डिजिटल प्लेटफॉर्म को विदेशी स्वामित्व के आवेदनों के लिए सिंगल ऑफिशियल चैनल के रूप में तैयार किया गया है। इस पोर्टल के जरिए सऊदी अरब के अंदर और बाहर रहने वाले पात्र व्यक्ति और कंपनियां पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी कर सकते हैं। इसमें पात्रता की जांच, आवेदन जमा करना, एप्लीकेशन ट्रैकिंग और सरकार द्वारा मंजूर किए गए रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स की जानकारी हासिल करना शामिल है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें