SBI Amrit Kalash FD: देश का सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ग्राहकों को खास ऑफर दे रहा है। अमृत कलश फिक्सड डिपॉजिट जमा योजना 15 अगस्त 2023 तक वैलिड है। ये खास योजना सिर्फ 400 दिनों की है। एसबीआई ने इस स्पेशल एफडी को 12 अप्रैल 2023 को लॉन्च किया था। अमृत कलश जमा योजना घरेलू और एनआरआई ग्राहकों के लिए है। इस फिक्स्ड डिपॉजिट पर मासिक, तिमाही और छमाही ब्याज मिलता है। ये ब्याज टीडीएस काटकर आपके अकाउंट में जमा हो जाएगा।
एसबीआई अमृत कलश एफडी योजना की अंतिम तिथि (SBI Amrit Kalash FD Scheme)
भारतीय स्टेट बैंक की अमृत कलश एफडी योजना की वैलिडिटी यानी निवेश करने का समय सिर्फ 15 अगस्त 2023 तक है। अपने नियमित ग्राहकों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए एसबीआई की अमृत कलश योजना में क्रमशः 7.1 प्रतिशत और 7.6 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।
एसबीआई अमृत कलश योजना के फायदे
एसबीआई अमृत कलश जमा योजना 2 करोड़ रुपये से कम की रिटेल एफडी पर लागू है। ये नई जमा योजना और रिन्यूएल पर लागू होगा। अमृत कलश योजना भारतीय स्टेट बैंक की खास योजना है।
अमृत कलश योजना पर ब्याज का पेमेंट मासिक, तिमाही और छमाही किया जाएगा। इसमें ब्याज का पेमेंट मैच्योरिटी पर किया जाता है। एफडी के अंत में एसबीआई ग्राहक के खाते में टीडीएस को छोड़कर ब्याज जमा कर दिया जाता है।
योजना पर टीडीएस आयकर अधिनियम के अनुसार काटा जाएगा। एसबीआई अमृत कलश योजना पर लोन की सुविधा भी मिलती है। आप इस योजना में समय से पहले भी पैसा निकाल सकते हैं।
अमृत कलश योजना कैसे खरीदें
आप अपनी ब्रांच में जाकर अमृत कलश योजना में निवेश कर सकते हैं। आप इस योजना में ऑनलाइन बैंकिंग या योनो ऐप के जरिये भी निवेश कर सकते हैं।