देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने सभी तरह के लोन महंगे कर दिये हैं। SBI ने MCLR में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी की है। ये नई दरें 15 अक्टूबर 2022 से लागू मानी जाएगी। इससे उन लोगों के लोन की EMI महंगी हो जाएगी जिन्होंने लोन MCLR के तहत लिया है। ज्यादातर घरों के होम लोन MCLR से लिंक होते हैं।
