SBI ATM Rule Change: SBI ग्राहकों के लिए बड़ी खबर! 1 अक्टूबर से घट जाएगी एटीएम से फ्री पैसा निकालने की लिमिट, जानिए नया नियम

SBI ATM Rule Change from 1st Oct: देश के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने सैलरी पैकेज अकाउंट होल्डर्स के लिए एक बड़ा अपडेट जारी किया है। बैंक ने दूसरे बैंकों के एटीएम से मुफ्त पैसे निकालने और दूसरी सर्विसेज के इस्तेमाल की लिमिट को घटाने का फैसला किया है।

अपडेटेड Sep 03, 2026 पर 11:34 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
1 अक्टूबर से बदल जाएगा SBI ATM से पैसे निकालने का नियम

SBI ATM Rule Change from 1st Oct: देश के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने सैलरी पैकेज अकाउंट होल्डर्स के लिए एक बड़ा अपडेट जारी किया है। बैंक ने दूसरे बैंकों के एटीएम से मुफ्त पैसे निकालने और दूसरी सर्विसेज के इस्तेमाल की लिमिट को घटाने का फैसला किया है। ये नया नियम 1 अक्टूबर से लागू होगा।

फ्री एटीएम ट्रांजैक्शन 10 से घटाकर किए गए 5

मौजूदा नियमों के मुताबिक एसबीआई के सैलरी पैकेज अकाउंट होल्डर्स भारत भर के सभी केंद्रों पर दूसरे बैंकों के एटीएम और ऑटोमेटेड डिपॉजिट एंड विड्रॉल मशीन से हर महीने 10 फ्री ट्रांजैक्शन कर सकते हैं। 1 अक्टूबर से इस लिमिट को हटाकर सिर्फ 5 ट्रांजैक्शन कर दिया जाएगा। बैंक ने स्पष्ट किया है कि महीने में मिलने वाले इन 5 फ्री ट्रांजैक्शन में फाइनेंशियल और नॉन फाइनेंशियल दोनों ही तरह के लेनदेन शामिल होंगे। इसका मतलब है कि कैश विड्रॉल के साथ-साथ एटीएम से जुड़ी दूसरी नॉन फाइनेंशियल सर्विस भी इसी 5 ट्रांजैक्शन की लिमिट में शामिल रहेंगी।


फ्री लिमिट खत्म होने के बाद कितना लगेगा चार्ज?

मुफ्त सीमा घटने के बावजूद एसबीआई ने फ्री लिमिट समाप्त होने के बाद लगने वाले सर्विस चार्ज में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। दूसरे बैंक के एटीएम से तय फ्री लिमिट खत्म होने के बाद हर कैश विड्रॉल पर एसबीआई पहले की तरह 23 रुपये + जीएसटी (GST) का चार्ज लगाता रहेगा। लिमिट खत्म होने के बाद हर नॉन फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन पर 11 रुपये + जीएसटी का चार्ज देना होगा।

दूसरे अकाउंट होल्डर्स के लिए कोई बदलाव नहीं

एसबीआई ने अपनी पब्लिक नोटिस में साफ किया है कि यह नया नियम खासकर सैलरी पैकेज अकाउंट्स के लिए है। इसके अलावा दूसरे तरह के अकाउंट्स के लिए लागू मंथली फ्री ट्रांजैक्शन की संख्या और सर्विस चार्ज में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अगरल एसबीआई के डेबिट कार्ड होल्डर्स एसबीआई के अपने ही एटीएम या एडीडब्ल्यूएम का इस्तेमाल करते हैं तो उनके लिए भी फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट या सर्विस चार्ज में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

कार्डलेस कैश विड्रॉल रहेगा पूरी तरह मुफ्त

एसबीआई ने अलग से स्पष्ट किया है कि एसबीआई के एटीएम/एडीडब्ल्यूएम या दूसरे बैंकों के एटीएम/एडीडब्ल्यूएम से कार्डलेस कैश विड्रॉल ट्रांजैक्शन पर नियमों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बैंक के मुताबिक अगले आदेश तक असीमित मुफ्त कार्डलेस कैश विड्रॉल की सुविधा जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें: अधिकारियों के रील, वीडियो और पोस्ट पर केंद्र की नजर! अफसरों के लिए जल्द आएगा ‘Social Media Code’

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।