SBI ने सर्विस फीस के जरिये FY18 में कमाए 346 करोड़

SBI ने वित्त वर्ष 2018 में सर्विस फीस के तौर पर 346 करोड़ रुपये कमाए हैं

अपडेटेड Dec 15, 2021 पर 1:10 PM
SBI ने सर्विस फीस के जरिये FY18 में कमाए 346 करोड़

भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India - SBI) ने वित्त वर्ष 2018 में सर्विस फीस के तौर पर 346 करोड़ रुपये कमाए हैं। वित्त मंत्रालय ने संसद में कहा कि एसबीआई ने जन धन खातों सहित बेसिक सेविंग अकाउंट रखने वाले ग्राहकों के लिए अतिरिक्त सेवाओं के रूप में 2017-18 से अक्टूबर 2021 तक लगभग 346 करोड़ रुपये इकट्ठा किये थे।

वित्त राज्य मंत्री भागवत कराड ने एक लिखित उत्तर में कहा कि एसबीआई द्वारा सूचित किया गया है, उन्होंने 2017-18 से अक्टूबर 2021 तक की अवधि के दौरान न्यूनतम अनुमानित फ्री सर्विस के बाद ग्राहकों द्वारा मांगी अतिरिक्त सर्विस देने के पर 345.84 करोड़ रुपये शुल्क जमा किया है।

CBDT के 30 अगस्त 2020 के दिशानिर्देशों के अनुसार बैंकों को सूचित किया गया था कि वे 1 जनवरी, 2020 को या उसके बाद इलेक्ट्रॉनिक मोड अर्थात् रुपे डेबिट कार्ड, यूपीआई, यूपीआई क्यूआर कोड का उपयोग करके किए गए ट्रांजेक्शन शुल्क इकट्ठा किया गया है।


भारतीय रिजर्व बैंक के दिशानिर्देशों के अनुसार प्रधान मंत्री जन धन योजना (PMJDY) के तहत खोले गए खातों सहित बेसिक सेविंग बैंक जमा खाता (BSBDA) बुनियादी न्यूनतम सुविधाएं नि: शुल्क और न्यूनतम शेष राशि बनाए रखने की आवश्यकता के बिना दिया जाता है।

आरबीआई ने बैंक को सलाह दी है कि वे गैर-भेदभावपूर्ण तरीके से उचित और पारदर्शी आधार पर निर्धारित बुनियादी न्यूनतम सेवाओं से परे अतिरिक्त सेवाएं पर चार्ज लगाने के लिए स्वतंत्र है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।