अगर आप SBI Card का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं, तो अब थोड़ी सी लापरवाही भी आपकी जेब पर भारी पड़ सकती है। 1 मई 2026 से लेट पेमेंट चार्ज के नियम बदल गए हैं, और खास बात यह है कि अब छोटे बकाया पर भी जुर्माना देना पड़ेगा।
अगर आप SBI Card का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं, तो अब थोड़ी सी लापरवाही भी आपकी जेब पर भारी पड़ सकती है। 1 मई 2026 से लेट पेमेंट चार्ज के नियम बदल गए हैं, और खास बात यह है कि अब छोटे बकाया पर भी जुर्माना देना पड़ेगा।
नए नियम के मुताबिक, अगर आप समय पर मिनिमम अमाउंट ड्यू (Minimum Amount Due) नहीं भरते हैं, तो आपको पहले से ज्यादा चार्ज देना होगा। सबसे बड़ा बदलाव 100 से 500 रुपये के बकाया पर हुआ है। पहले इस रेंज में कोई फीस नहीं लगती थी, लेकिन अब 100 रुपये का चार्ज देना होगा। वहीं 500 से 1,000 रुपये के बकाया पर लेट फीस 400 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये कर दी गई है। 1,000 रुपये से ऊपर के बकाया पर चार्ज में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
लेट पेमेंट चार्ज (अब कैसे लगेंगे):
0 से 100 रुपये तक बकाया: कोई चार्ज नहीं
100 से 500 रुपये तक: अब 100 रुपये चार्ज (पहले नहीं था)
500 से 1,000 रुपये तक: अब 500 रुपये (पहले 400 रुपये)
1,000 से 10,000 रुपये तक: 750 रुपये (कोई बदलाव नहीं)
10,000 से 25,000 रुपये तक: 950 रुपये (कोई बदलाव नहीं)
25,000 से 50,000 रुपये तक: 1,100 रुपये (कोई बदलाव नहीं)
50,000 रुपये से ज्यादा: 1,300 रुपये (कोई बदलाव नहीं)
इसके अलावा अगर आप लगातार दो बिलिंग साइकिल तक MAD नहीं भरते हैं, तो हर बार 100 रुपये का एक्स्ट्रा जुर्माना लगेगा। यह चार्ज तब तक जारी रहेगा जब तक आप बकाया अमाउंट पूरी तरह चुका नहीं देते।
अगर कोई कार्डधारक पेमेंट नहीं करता है, तो कंपनी कॉल, SMS, ईमेल या अन्य माध्यमों से रिमाइंडर भेज सकती है। जरूरत पड़ने पर रिकवरी के लिए तीसरी पार्टी एजेंसियों की मदद भी ली जा सकती है। साथ ही अगर आप लगातार डिफॉल्ट करते हैं, तो आपकी जानकारी क्रेडिट ब्यूरो को भेजी जा सकती है, जिससे आपका क्रेडिट स्कोर खराब हो सकता है। इसलिए अब समय पर पेमेंट करना और अपने खर्चों पर नजर रखना पहले से ज्यादा जरूरी हो गया है, वरना छोटी सी देरी भी बड़ा नुकसान कर सकती है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।