SBI Credit Card from 1 November 2025: देश के सबसे बड़े क्रेडिट कार्ड जारी करने वाला SBI Card ने अपने ग्राहकों के लिए एक अहम अपडेट जारी किया है। कंपनी ने 1 नवंबर 2025 से लागू होने वाले नए चार्जेस और फीस स्ट्रक्चर की घोषणा की है। इसमें खासतौर पर एजुकेशन पेमेंट्स और वॉलेट लोड से जुड़ी फीस बढ़ाई गई है। अगर आप स्कूल या कॉलेज की फीस ऐप्स से भरते हैं या वॉलेट में पैसे डालते हैं, तो अब आपको एक्स्ट्रा 1% चार्ज देना होगा।
थर्ड-पार्टी ऐप से एजुकेशन पेमेंट पर 1% चार्ज
SBI कार्ड ने बताया कि 1 नवंबर 2025 से जो ग्राहक थर्ड-पार्टी ऐप्स जैसे कि Paytm, PhonePe, Razorpay आदि के जरिए स्कूल, कॉलेज या अन्य एजुकेशनल संस्थानों की फीस भरेंगे, उन्हें 1% ट्रांजेक्शन चार्ज देना होगा। हालांकि, अगर आप सीधे स्कूल या कॉलेज की वेबसाइट या कैंपस में मौजूद पॉइंट-ऑफ-सेल (POS) मशीन से पेमेंट करते हैं, तो कोई चार्ज नहीं लगेगा।
वॉलेट में 1,000 रुपये से ज्यादा रकम डालने पर भी लगेगा चार्ज
नए नियम के तहत अगर कोई ग्राहक अपने डिजिटल वॉलेट जैसे Paytm Wallet, Amazon Pay आदि में 1,000 रुपये से ज्यादा अमाउंट डालता है, तो अब उसे भी 1% का चार्ज देना होगा। उदाहरण के लिए अगर आप वॉलेट में 2,000 रुपये डालते हैं, तो अब 20 रुपये एक्स्ट्रा कटेगा और आपके वॉलेट में 1,980 रुपये ही जुड़ेंगे।
SBI कार्ड के अन्य चार्जेस
कैश पेमेंट फीस - अगर आप बिल का पेमेंट कैश में करते हैं, तो 250 रुपये का चार्ज लगेगा।
पेमेंट डिशऑनर फीस - अगर आपका पेमेंट फेल हो जाता है या बाउंस होता है, तो पेमेंट अमाउंट का 2% या कम से कम 500 रुपये दोनों में से जो ज्यादा हो, वह चार्ज लगेगा।
चेक पेमेंट फीस - चेक से पेमेंट करने पर 200 रुपये चार्ज देना होगा।
भारत में ATM से कैश निकालने पर ट्रांजेक्शन अमाउंट का 2.5% या 500 रुपये चार्ज लगेगा।
विदेशी ATM पर यही चार्ज लागू रहेगा। न्यूनतम 500 रुपये या ट्रांजेक्शन का 2.5%।
साधारण कार्ड के लिए 100 से 250 रुपये तक।
Aurum कार्ड के लिए 1,500 रुपये तक।