SBI का फेस्टिव सीजन के लिए धमाकेदार ऑफर, 31 जनवरी 2024 तक कार लोन पर नहीं देनी होगी प्रोसेसिंग फीस

SBI Bank Festive Season Offer: देश का सबसे बड़ा बैंक SBI फेस्टिव सीजन के लिए ग्राहकों को खास ऑफर दे रहा है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) अपने त्योहारी सीजन ऑफर के तहत अपने कार लोन पर प्रोसेसिंग फीस को माफ कर रहा है। यानी, अब आपको कार लोन लेने पर प्रोसेसिंग फीस नहीं देनी होगी

अपडेटेड Sep 27, 2023 पर 10:11 AM
SBI Festive Season Offer: देश का सबसे बड़ा बैंक SBI फेस्टिव सीजन के लिए ग्राहकों को खास ऑफर दे रहा है।

SBI Bank Festive Season Offer: देश का सबसे बड़ा बैंक SBI फेस्टिव सीजन के लिए ग्राहकों को खास ऑफर दे रहा है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) अपने त्योहारी सीजन ऑफर के तहत अपने कार लोन पर प्रोसेसिंग फीस को माफ कर रहा है। यानी, अब आपको कार लोन लेने पर प्रोसेसिंग फीस नहीं देनी होगी। एसबीआई की वेबसाइट के मुताबिक यह ऑफर 31 जनवरी 2024 तक वैलिड है। यानी, 31 जनवरी 2024 तक कार लोने लेने पर प्रोसेसिंग फीस नहीं देनी होगी। एसबीआई के सोशल मीडिया पोस्ट पर बैंक ने कहा है कि इस फेस्टिव सीजन अपनी पसंदीदा कार घर लेकर आइए और कार लोन ऑफर का फायदा उठाइए।

SBI कार लोन ऑफर

बैंक की वेबसाइट के अनुसार एसबीआई ऑटो लोन पर एक साल का MCLR लागू करता है, जो कि 8.55% है। एसबीआई कार लोन पर 8.80% से 9.70% के बीच ब्याज लेता है। यह सीआईसी स्कोर के आधार पर अलग-अलग होगी। आपको बता दें कि फिक्सड रेट इंटरेस्ट में पूरे लोन पीरियड के दौरान इंटरेस्ट रेट एक ही रहेगा। इसके अलावा यदि कार लोन का पीरियड 5 साल से अधिक है तो ब्याज दर अधिक हो सकती है। ब्याज का कैलकुलेशन रोजाना के घटते बैलेंस पर किया जाता है। एक साल के बाद कोई प्रीपेमेंट चार्ज नहीं चुकाना होता।


 

 

कार लोन के लिए चाहिए होंगे ये डॉक्यूमेंट

सैलरी क्लास

पिछले 6 महीने की बैंक स्टेटमेंट

2 पासपोर्ट साइज फोटो

आईडी प्रूफ

एड्रेस प्रूफ

सैलरी स्लिप

पिछले 2 साल का फॉर्म 16

2 फोटोग्राफ

आईडी के प्रूफ के लिए इसमें से एक दे सकते हैं - पासपोर्ट / पैन कार्ड / मतदाता पहचान पत्र / ड्राइविंग लाइसेंस आदि।

पते के प्रूफ के लिए - राशन कार्ड / ड्राइविंग लाइसेंस / मतदाता पहचान पत्र / पासपोर्ट / टेलीफोन बिल / बिजली बिल/जीवन बीमा पॉलिसी आदि दे सकते हैं।

नॉन सैलरी या बिजनेस क्लास

पिछले 6 महीने का बैंक स्टेटमेंट

2 पासपोर्ट साइज फोटो

फोटो आईडी प्रूफ

एड्रेस प्रूफ

पिछले 2 साल की आईटीआर

ऑडिटेड बैलेंस शीट

पहले

प्री अप्रूव्ड कार लोन कैसे लें

स्टेप 1: योनो में लॉग इन करें

स्टेप 2: प्री-अप्रूव्ड कार लोन बैनर पर क्लिक करें

स्टेप 3: अपना डिटेल्स को वैरिफाई करें और सवालों के जवाब दें।

स्टेप 4: अप्रूवल लेटर लें और अपनी पास की ब्रांच में जाएं।

Stock Market LIVE Updates : GIFT निफ्टी से सपाट शुरुआत के संकेत, अमेरिकी बाजारों में गिरावट, एशिया में मिला-जुला कारोबार

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।