SBI Bank Festive Season Offer: देश का सबसे बड़ा बैंक SBI फेस्टिव सीजन के लिए ग्राहकों को खास ऑफर दे रहा है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) अपने त्योहारी सीजन ऑफर के तहत अपने कार लोन पर प्रोसेसिंग फीस को माफ कर रहा है। यानी, अब आपको कार लोन लेने पर प्रोसेसिंग फीस नहीं देनी होगी। एसबीआई की वेबसाइट के मुताबिक यह ऑफर 31 जनवरी 2024 तक वैलिड है। यानी, 31 जनवरी 2024 तक कार लोने लेने पर प्रोसेसिंग फीस नहीं देनी होगी। एसबीआई के सोशल मीडिया पोस्ट पर बैंक ने कहा है कि इस फेस्टिव सीजन अपनी पसंदीदा कार घर लेकर आइए और कार लोन ऑफर का फायदा उठाइए।
