SBI ने अपने करोड़ों ग्राहकों को दिया झटका! FD पर घटाया इंटरेस्ट

SBI FD Rates: देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने ग्राहकों को इस बार बड़ा झटका दिया है। एसबीआई ने अपनी एफडी पर ब्याज दरों को घटा दिया है। अब आम लोगों को एफडी पर पहले से कम ब्याज मिलेगा

अपडेटेड Dec 15, 2025 पर 1:02 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
SBI FD Rates: देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI)ने अपने ग्राहकों को इस बार बड़ा झटका दिया है।

SBI FD Rates: देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने ग्राहकों को इस बार बड़ा झटका दिया हैएसबीआई ने अपनी एफडी पर ब्याज दरों को घटा दिया हैअब आम लोगों को एफडी पर पहले से कम ब्याज मिलेगाबैंक ने अपनी सभी एफडी पर ब्याज 0.05 फीसदी तक घटा दिया हैये इंटरेस्ट 3 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर है। RBI के रेपो रेट घटाने बाद देश के ज्यादातर बैंक एफडी पर इंटरेस्ट घट रहे हैं। ये नई दरें आज 15 दिसंबर 2025 से लागू हो गई हैं।

SBI एफडी रेट्स

SBI बैंक 7 दिन से 10 साल तक एफडी ऑफर कर रहा है। बैंक अधिकतम ब्याज 5 से 10 की एफडी पर सीनियर सिटीजन को दे रहा है। इस एफडी पर ब्याज 7.05 फीसदी है। इस बार एसबीआई बैंक ने अपनी ज्यादातर एफडी पर इंटरेस्ट 0.05 फीसदी घटा दिया है। अब बैंक 3.05 फीसदी से लेकर 7.05 फीसदी का इंटरेस्ट ऑफर कर रहा है।


भारतीय स्टेट बैंक की एफडी पर लेटेस्ट इंटरेस्ट रेट

7 दिन से 45 दिन: आम जनता के लिए - 3.05 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 3.55 प्रतिशत

46 दिन से 179 दिन: आम जनता के लिए 4.90 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 5.40 प्रतिशत

180 दिन से 210 दिन: आम जनता के लिए - 5.65 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.15 प्रतिशत

211 दिन से 1 साल से कम: सामान्य जनता के लिए 5.90 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.40 प्रतिशत

1 साल से 2 साल से कम: सामान्य जनता के लिए - 6.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.75 प्रतिशत

2 साल से 3 साल से कम: सामान्य जनता के लिए - 6.40 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.90 प्रतिशत

3 साल से 5 साल से कम: सामान्य जनता के लिए - 6.30 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.80 प्रतिशत

5 साल से 10 साल तक: सामान्य जनता के लिए - 6.05 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.05 प्रतिशत। (SBI weCare योजना के तहत सीनियर सिटीजन को 0.50 फीसदी ब्याज एक्स्ट्रा मिलता है।)

(डेटा SBI Bank वेबसाइट)

Silver Price Today: चांदी में आई बड़ी गिरावट, जानिये सोमवार 15 दिसंबर का सिल्वर रेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।