SBI Har Ghar Lakhpati Scheme: हर परिवार को वित्तीय रूप से मजबूत बनाने के लिए 'हर घर लखपति योजना' एक शानदार बचत ऑप्शन है। यह एक विशेष रिकरिंग डिपॉजिट (RD) योजना है। इसमें आप हर महीने छोटी-छोटी रकम जमा करके 3 से 10 साल के भीतर ₹1 लाख या उससे अधिक का फंड तैयार कर सकते हैं। यह योजना खास तौर पर मध्यम वर्ग, महिलाओं और बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के उद्देश्य से डिजाइन की गई है।
