FD interest rates: साल 2023 में सीनियर सिटीजन के लिए FD की ब्याज दरों में काफी बढ़ोतरी देखने को मिली है। हालांकि, 5 से 10 साल की लंबे समय की एफडी की ब्याज दरों में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिला है। SBI, बैंक ऑफ बड़ौदा, आईसीआईसीआई समेत देश के 5 बड़े बैंक सीनियर सिटीजन को को 5 से 10 साल की एफडी पर 7.5% ब्याज दे रहे हैं। इस समय एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) वरिष्ठ नागरिकों को लंबे समय की एफडी पर सबसे ज्यादा 7.75% का ब्याज ऑफर कर रहा है। यहां 2 करोड़ रुपये से कम की 5 से 10 साल की एफडी पर मिलने वाले ब्याज के बारे में बता रहे हैं।
1. एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank)
एचडीएफसी बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 5 साल 1 दिन से लेकर 10 साल तक की एफडी पर 7.75% की ब्याज दर ऑफर कर रहा है।
2. भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India)
भारतीय स्टेट बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 5 साल से 10 साल के बीच जमा पर 7.5% की ब्याज दर दे रहा है।
3. एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक (AU Small Finance Bank)
एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 5 साल से 10 साल तक की जमा पर 7.71% की ब्याज दर दे रहा है।
4. एक्सिस बैंक (Axis Bank)
एक्सिस बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 5 साल से 10 साल के बीच जमा पर 7% ब्याज दर दे रहा है।
5. बंधन बैंक (Bandhan Bank)
बंधन बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 5 साल से 10 साल की जमा पर 6.6% की ब्याज दर दे रहा है।
6. कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank)
कोटक महिंद्रा बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 5 साल से 10 साल की जमा 6.7% की ब्याज दर दे रहा है।
पंजाब नेशनल बैंक 5 साल और 10 साल की एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों और सुपर सीनियर सिटीजन (80 साल से ऊपर के निवेशक) को 7.3% की ब्याज दर दे रहा है।