SBI Home Loan Rate: देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के करोड़ो ग्राहकों के लिए खास खबर है। SBI ने लोन दरों को रिवाइज कर दिया है। दरअसल, एसबीआई बैंक ने MCLR रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। MCLR की नई रिवाइज दरें आज 15 सितंबर 2023 से लागू हो गई हैं। MCLR वह दर होती है जिससे कम ब्याज पर बैंक कस्टमर को लोन नहीं दे सकता। एसबीआई ने MCLR के साथ प्राइस लैंडिंग रेट भी रिवाइज कर दी है। अब बेंचमार्क प्राइम लैंडिंग रेट 14.85 फीसदी से बढ़कर 14.95 फीसदी हो गई है। ये नई दरें भी 15 सितंबर से लागू हो गई है।
अब एसबीआई की बेस लैंडिग रेट MCLR 8 से 8.75 फीसदी तक है। ओवरनाइट MCLR रेट 8 फीसदी पर ही है। अब ये हैं रिवाइज MCLR दरें..
(सोर्स - SBI बैंक की वेबसाइट। नोट - इस बार दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है)
एसबीआई का बेस रेट 15 जून 2023 से 10.10% है।
एसबीआई बीपीएलआर (SBI BPLR)
बेंचमार्क प्राइम लेंडिंग रेट (BPLR) को 14.95% सालना कर दिया है। इसमें रिवीजन किया गया है जो आज 15 सितंबर 2023 से लागू है।
त्योहारी सीजन में SBI होम लोन पर दे रहा है ये ऑफर
भारतीय स्टेट बैंक (SBi) होम लोन पर 65 आधार अंक (BPS) यानी 0.65 फीसदी की छूट दे रहा है। यह छूट रेगुलर होम लोन एप्लिकेशन, रियायत नियमित गृह ऋण, फ्लेक्सीपे, एनआरआई, नॉन सैलरी क्लास पर लागू है। कम दर पर होम लोन की ये छूट होम बायर्स को 31 दिसंबर 2023 तक मिलेगी।