Get App

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI ने रिवाइज किया MCLR, फेस्टिव ऑफर में होम लोन पर दे रहा है छूट

SBI Home Loan Rate: देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने करोड़ों ग्राहकों को झटका दिया है। SBI ने लोन दरों को महंगा कर दिया है। दरअसल, एसबीआई बैंक ने MCLR रेट में इजाफा कर दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 15, 2023 पर 6:55 PM
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI ने रिवाइज किया MCLR, फेस्टिव ऑफर में होम लोन पर दे रहा है छूट
एसबीआई बैंक ने MCLR में इजाफा कर दिया है।

SBI Home Loan Rate: देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के करोड़ो ग्राहकों के लिए खास खबर है। SBI ने लोन दरों को रिवाइज कर दिया है। दरअसल, एसबीआई बैंक ने MCLR रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। MCLR की नई रिवाइज दरें आज 15 सितंबर 2023 से लागू हो गई हैं। MCLR वह दर होती है जिससे कम ब्याज पर बैंक कस्टमर को लोन नहीं दे सकता। एसबीआई ने MCLR के साथ प्राइस लैंडिंग रेट भी रिवाइज कर दी है। अब बेंचमार्क प्राइम लैंडिंग रेट 14.85 फीसदी से बढ़कर 14.95 फीसदी हो गई है। ये नई दरें भी 15 सितंबर से लागू हो गई है।

अब ये होगी MCLR रेट

अब एसबीआई की बेस लैंडिग रेट MCLR 8 से 8.75 फीसदी तक है। ओवरनाइट MCLR रेट 8 फीसदी पर ही है। अब ये हैं रिवाइज MCLR दरें..

पीरियड मौजूदा MCLR (% में) रिवाइज्ड MCLR (% में)
ओवरनाइट 8.00 8.00
एक महीना 8.15 8.15
तीन महीना 8.15 8.15
छह महीना 8.45 8.45
एक साल 8.55 8.55
2 साल 8.65 8.65
3 साल 8.75 8.75

(सोर्स - SBI बैंक की वेबसाइट। नोट - इस बार दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें