SBI Home Loan Rate: देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के करोड़ो ग्राहकों के लिए राहत की खबर है। SBI ने लोन दरों को रिवाइज कर दिया है। दरअसल, एसबीआई बैंक ने MCLR रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। MCLR की नई रिवाइज दरें आज 15 नवंबर 2023 से लागू हो गई हैं। MCLR वह दर होती है जिससे कम ब्याज पर बैंक कस्टमर को लोन नहीं दे सकता।
अब एसबीआई की बेस लैंडिग रेट MCLR 8 से 8.75 फीसदी तक है। ओवरनाइट MCLR रेट 8 फीसदी पर ही है। SBI ने MCLR में कोई भी बदलाव नहीं किया है। MCLR का सीधा असर आपके होम और कार लोन की EMI पर होता है। अब ये हैं रिवाइज MCLR दरें..
(सोर्स - SBI बैंक की वेबसाइट। नोट - इस बार दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है)
SBI होम लोन पर 31 दिसंबर 2023 तक दे रहा है ये ऑफर
भारतीय स्टेट बैंक (SBi) होम लोन पर 65 आधार अंक (BPS) यानी 0.65 फीसदी की छूट दे रहा है। यह छूट रेगुलर होम लोन एप्लिकेशन, रियायत नियमित गृह ऋण, फ्लेक्सीपे, एनआरआई, नॉन सैलरी क्लास पर लागू है। कम दर पर होम लोन की ये छूट होम बायर्स को 31 दिसंबर 2023 तक मिलेगी। इसके अलावा बैंक कार लोन पर भी फेस्टिव ऑफर दे रहा है।