Credit Cards

SBI ने दिवाली से पहले करोड़ों ग्राहकों को दिया तोहफा! घटाया MCLR, जानिये कितनी कम होगी EMI?

SBI Home Loan Rate: देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने करोड़ों ग्राहकों को दिवाली से पहले खुशखबरी दी है। SBI ने आज MCLR लोन दरों को घटा दिया है। बैंक ने एक महीने का MCLR 0.25 फीसदी घटा दिया है। MCLR वह दर होती है जिससे कम ब्याज पर बैंक कस्टमर को लोन नहीं दे सकता

अपडेटेड Oct 15, 2024 पर 1:59 PM
Story continues below Advertisement
SBI Home Loan Rate: देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने करोड़ों ग्राहकों को तोहफा दिया है।

SBI Home Loan Rate: देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने करोड़ों ग्राहकों को दिवाली से पहले खुशखबरी दी है। SBI ने आज MCLR लोन दरों को घटा दिया है। बैंक ने एक महीने का MCLR 0.25 फीसदी घटा दिया है। MCLR वह दर होती है जिससे कम ब्याज पर बैंक कस्टमर को लोन नहीं दे सकता। MCLR की नई रिवाइज दरें आज 15 अक्टूबर 2024 से लागू हो गई हैं।

अब ये होगी MCLR रेट

अब एसबीआई की बेस लैंडिग रेट MCLR अब 8.20 से 9.10 फीसदी तक है। ओवरनाइट MCLR रेट 8.20 फीसदी ही है। SBI ने एक महीने का MCLR  0.25 फीसदी घटा दिया है। पहले ये 8.45 फीसदी था जिसे घटाकर 8.20 फीसदी कर दिया है। MCLR का सीधा असर आपके होम और कार लोन की EMI पर होता है। MCLR की दरें बढ़ने से नया लोन महंगा हो जाता है। साथ ही आपके होम और कार लोन की EMI बढ़ जाती है।


MCLR

पीरियड मौजूदा MCLR (% में) संशोधित MCLR (% में)
ओवरनाइट 8.20 8.20
एक महीना 8.45 8.20
तीन महीना 8.50 8.50
छह महीना 8.85 8.85
एक साल 8.95 8.95
दो साल 9.05 9.05
तीन साल 9.10 9.10

(सोर्स - SBI बैंक की वेबसाइट।)

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के FD रेट्स

7 दिन से 45 दिन: आम जनता के लिए - 3.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 4 प्रतिशत

46 दिन से 179 दिन: आम जनता के लिए - 5.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6 प्रतिशत

180 दिन से 210 दिन: आम जनता के लिए - 6 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए – 6.50 प्रतिशत

211 दिन से 1 साल से कम: सामान्य जनता के लिए - 6.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.75 प्रतिशत

1 साल से 2 साल से कम: सामान्य जनता के लिए - 6.80 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.30 प्रतिशत

2 साल से 3 साल से कम: सामान्य जनता के लिए - 7.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.50 प्रतिशत

3 साल से 5 साल से कम: सामान्य जनता के लिए - 6.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.25 प्रतिशत

5 साल से 10 साल तक: सामान्य जनता के लिए - 6.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.50 प्रतिशत।

Gold Price Today: स्वतंत्रता दिवस के दिन सस्ता हुआ सोना, चेक करें 10 ग्राम गोल्ड का आज

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।