SBI ने शुरू की खास सर्विस, अब Yono ऐप से खोल सकते हैं एसबीआई सेविंग अकाउंट

SBI: देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने NRI ग्राहकों को तोहफा दिया है। SBI ने एक नई डिजिटल सर्विस शुरू की है जो अनिवासी भारतीयों (NRI) को एसबीआई के योनो बैंकिंग ऐप (Yono Banking App) का इस्तेमाल करके सेविंग और करेंट अकाउंट खोलने की इजाजत देता है

अपडेटेड Sep 19, 2023 पर 10:30 AM
SBI: देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने NRI ग्राहकों को तोहफा दिया है।

SBI: देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने NRI ग्राहकों को तोहफा दिया है। SBI ने एक नई डिजिटल सर्विस शुरू की है जो अनिवासी भारतीयों (NRI) को एसबीआई के योनो बैंकिंग ऐप (Yono Banking App) का इस्तेमाल करके सेविंग और करेंट अकाउंट खोलने की इजाजत देता है। बैंक की इस सर्विस का इस्तेमाल नॉन रेजिडेंट इंडियन (NRI), नॉन रेजिडेंट एक्सटरनल (NRE) और नॉन रेजिडेंट ऑर्डिनरी (NRO) कर सकते हैं। ये सभी बैंक के Yono ऐप के जरिये अपना सेविंग और करेंट अकाउंट खोल सकते हैं।

एसबीआई ने यह सुविधा NRI क्लाइंट की काफी समय से पेंडिंग डिमांड को देखकर शुरू की है। बैंक ने NRI के लिए डिजिटलाइज अकाउंट खोलने की सुविधा शुरू की है। ताकि, वह जल्द और अपने घर से एक जगह से अपना अकाउंट खोल सके। इसके अलावा ग्राहक एप्लिकेशन के स्टेटस को रियल टाइम चेक कर सकते हैं। इससे वह हर सयम अपने अपने अकाउंट के स्टेटस के लिए अपडेट रहते हैं।

एसबीआई के योनो ऐप के माध्यम से एनआरआई और एनआरओ इस तरीके से खोल सकते हैं अकाउंट


स्टेप 1: सबसे पहले YONO SBI बैंकिंग ऐप डाउनलोड करें।

स्टेप 2: मेन पेज पर NRI और NRO अकाउंट खोलने का ऑप्शन देखें और चुनें।

स्टेप 3: जैसे ही नया पेज खुलेगा, ग्राहकों के पास अपना केवाईसी की जानकारी जमा करने के दो ऑप्शन होंगे।

ऑप्शन 1 - भारत में अपनी पसंद की एसबीआई शाखा में डॉक्यूमेंट जमा करें।

ऑप्शन 2 - केवाईसी डॉक्यूमेंट को नोटरी, हाई कमीशन, एसबीआई फॉरेन ऑफिस, भारतीय दूतावास, प्रतिनिधि ऑफिस, कोर्ट मजिस्ट्रेट या न्यायाधीश के साथ वैरिफाई करें और उन्हें आगे के प्रोसेस के लिए नामित शाखा में मेल करें।

एनआरई और एनआरओ खाते क्या हैं?

NRI खाता एक बैंक खाता है जो भारत में किसी एनआरआई के नाम पर उसकी विदेशी कमाई को बचाने के लिए खोला जाता है। NRO अकाउंट वह है जो भारत में कमाई अपनी इनकम को संभालने के लिए एक एनआरआई के नाम पर भारत में खोला गया एक बैंक अकाउंट है। इन कमाई में किराया, डिविडेंड, पेंशन, ब्याज आदि शामिल हैं।

Nifty PSU Bank Index: 13 सालों के बाद ब्रेकआउट से रॉकेट बने शेयर, अब आगे कहां है कमाई का मौका?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।