SBI के ग्राहकों के लिए अच्छी खबर! मार्च 2024 तक बनेंगे 1 लाख कस्टमर सर्विस प्वाइंट

SBI Customer Service Point: देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने चालू वित्त वर्ष के अंत तक देश भर में 1 लाख ग्राहक सेवा केंद्र (Customer Service Points - CSP) खोलने का टारगेट रखा है

अपडेटेड Aug 14, 2023 पर 2:48 PM
अभी एसबीआई लगभग 79,000 ऐसे CSP को मैनेज करता है।

SBI Customer Service Point: देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने चालू वित्त वर्ष के अंत तक देश भर में 1 लाख ग्राहक सेवा केंद्र (Customer Service Points - CSP) खोलने का टारगेट रखा है। अभी एसबीआई लगभग 79,000 ऐसे CSP को मैनेज करता है। ये CSP लिमिटेड ट्रांजेक्शन और सोर्सिंग कारोबार को तौर पर मिनी बैंक के रूप में काम करता है।

SBI बनाएगा कस्टमर सर्विस प्वाइंट

SBI बैंक अपनी बैंकिंग सर्विस में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ना चाहता है। वह अपने प्रोडक्ट को भी पहले से बेहतर बनाने में लगा है। इससे पहले एसबीआई ने एक दिन का वर्कशॉप भी किया था। वर्कशॉप में एसबीआई के अध्यक्ष दिनेश खारा ने एक विजन मैप के बारे में बताया। अपनी सर्विस को बेहतर बनाने के लिए अपनी तकनीक को बेहतर बनाने में लगा हुआ है।


SBI दे रहा है यह सर्विस

भारत के सबसे बड़े प्योर-प्ले क्रेडिट कार्ड जारीकर्ता एसबीआई कार्ड (SBI Card) और नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने रुपे प्लेटफॉर्म पर एसबीआई क्रेडिट कार्ड को यूपीआई के साथ जोड़ने का ऐलान किया है। 10 अगस्त 2023 से, एसबीआई कार्ड ग्राहक RuPay पर जारी अपने क्रेडिट कार्ड के जरिए से UPI ट्रांजैक्शन कर सकेंगे। तीसरी पार्टी UPI ऐप्स के साथ क्रेडिट कार्ड को रजिस्टर्ड करके इसका फायदा उठाया जा सकता है। यह यूपीआई व्यापारियों पर रुपे प्लेटफॉर्म पर एसबीआई कार्ड का उपयोग करने वाले ग्राहकों के लिए अवसरों को और बढ़ाएगा। इससे हाईटेक, सुविधा जनक और बिना रुकावट के ट्रांजैक्शन की सुविधा मिलेगी

रेवेन्यू में गिरावट के बावजूद घाटे से फायदे में आई SpiceJet, कमजोर मार्केट में भी शेयर बने रॉकेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।