Get App

SBI Pension Funds का नया रिकॉर्ड! AUM ₹6 लाख करोड़ के पार, ₹10,000 की SIP से ऐसे बनाएं ₹2.27 करोड़ का फंड!

NPS Retirement Pension Calculator: अगर आप 30 साल की उम्र में एनपीएस के जरिए अपने रिटायरमेंट की प्लानिंग शुरू करते हैं, तो 60 की उम्र में आप कितना बड़ा फंड और पेंशन पा सकते हैं, इसे NPS रिटायरमेंट कैलकुलेटर से समझिए

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Aug 04, 2026 पर 3:35 PM
SBI Pension Funds का नया रिकॉर्ड! AUM ₹6 लाख करोड़ के पार, ₹10,000 की SIP से ऐसे बनाएं ₹2.27 करोड़ का फंड!
साल 2018 में SBI पेंशन फंड्स का एयूएम मात्र ₹1 लाख करोड़ था, जो बढ़कर अब ₹6 लाख करोड़ से अधिक हो गया है

SBI Pension Funds NPS AUM: देश में रिटायरमेंट के लिए बचत करने और सुरक्षित वित्तीय भविष्य तैयार करने को लेकर लोगों की सोच तेजी से बदल रही है। इसी का नतीजा है कि एसबीआई पेंशन फंड्स का एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) के तहत ₹6 लाख करोड़ के आंकड़े को पार कर गया है।

कंपनी की ओर से जारी बयान के मुताबिक, एसबीआई पेंशन फंड्स वर्तमान में 1.85 करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर्स को अपनी सेवाएं दे रहा है और संपत्ति के आधार पर भारत के पूरे पेंशन फंड उद्योग के 34 प्रतिशत से अधिक हिस्से का प्रबंधन करता है।

15 सालों में 36% CAGR की रफ्तार से बढ़ा AUM

रिटायरमेंट प्लानिंग के प्रति बढ़ते रुझान के कारण कंपनी के एयूएम में पिछले कुछ वर्षों में जबरदस्त उछाल देखा गया है। साल 2018 में एसबीआई पेंशन फंड्स का एयूएम मात्र ₹1 लाख करोड़ था, जो बढ़कर अब ₹6 लाख करोड़ से अधिक हो गया है। पिछले 15 वर्षों में कंपनी के एयूएम ने लगभग 36 फीसदी के CAGR से वृद्धि दर्ज की है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें