SBI ग्राहकों के लिए अलर्ट, तुरंत जाएं अपनी ब्रांच और साइन करें ये पेपर, वरना अटक जाएगा मामला

SBI Alert: भारत के सबसे बड़े भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने बैंक में लॉकर रखने वाले ग्राहकों के लिए अपने नियम बदल दिए हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के आदेश का पालन करते हुए SBI ने सभी लॉकर ग्राहकों को बैंक जाने के लिए कहा है

अपडेटेड Jul 11, 2023 पर 5:40 PM
एसबीआई बैंक ने सभी बैंक लॉकर ग्राहकों को लॉकर के लिए बने नए कॉन्ट्रैक्ट पर साइन करने के लिए कहा है।

SBI Alert: भारत के सबसे बड़े भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने बैंक में लॉकर रखने वाले ग्राहकों के लिए अपने नियम बदल दिए हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के आदेश का पालन करते हुए SBI ने सभी लॉकर ग्राहकों को बैंक जाने के लिए कहा है। एसबीआई बैंक ने सभी बैंक लॉकर ग्राहकों को लॉकर के लिए बने नए कॉन्ट्रैक्ट पर साइन करने के लिए कहा है।

SBI को इस तारीख तक निपटाना है बैंक लॉकर से जुड़ा काम

एसबीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर कहा है कि SBI बैंक के लॉकर ग्राहक अपनी ब्रांच जहां पर लॉकर है, वहां कॉन्ट्रैक्ट्स पर जाकर साइन कर दें। आरबीआई ने सभी बैंकों को यह निर्देश दिया है कि वह 30 जून तक 50 फीसदी लॉकर धारक से  नए कॉन्ट्रैक्ट्स पर साइन करा लें। वहीं 30 सितंबर से 75 फीसदी लॉकेर होल्डर से साइन करा लें। 31 दिसंबर तक 100 फीसदी लॉकर ग्राहकों से नए कॉन्ट्रैक्ट पर साइन कराने के लिए कहा है। आरबीआई ने अपने कुशल पोर्टल पर भी अपडेट करने का निर्देश दिया है।


एसबीआई बैंक के लॉकर चार्ज

एसबीआई ग्राहकों को यह ध्यान रखना चाहिए कि लॉकर के साइज और स्थान के आधार पर लॉकर का चार्ज तय होता है। छोटे और मध्यम आकार के लॉकर पर जीएसटी के साथ 500 रुपये का चार्ज लगेगा। बड़े लॉकर के लिए 1,000 रुपये रजिस्ट्रेशन चार्ज और जीएसटी देना होगा।

शहर और लॉकर के साइज के आधार पर तय होता है लॉकर का किराया

- शहरी या मेट्रो शहरों में एसबीआई ग्राहकों को छोटे लॉकर के लिए 2,000 रुपये प्लस जीएसटी का पेमेंट करना होगा।

- छोटे शहरों या ग्रामीण इलाकों में छोटे लॉकर का चार्ज जीएसटी के अलावा 1,500 रुपये होगा।

- शहरी या मेट्रो शहरों में, मध्यम आकार के लॉकर की कीमत 4,000 रुपये प्लस जीएसटी होगी।

- छोटे शहरों या ग्रामीण इलाकों में मध्यम आकार के लॉकर का शुल्क जीएसटी के साथ 3,000 रुपये होगा।

- प्रमुख मेट्रो शहरों में जो ग्राहक बड़े आकार के लॉकर चुनते हैं, उन्हें 8,000 रुपये प्लस जीएसटी का भुगतान करना होगा।

- छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों में बड़े आकार के लॉकर की फीस 6,000 रुपये और जीएसटी होगा।

Market outlok: सेंसेक्स 270 अंक भागा, निफ्टी 19450 के करीब बंद, जानिए 12 जुलाई को कैसी रह सकती है इनकी चाल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।