SBI FD Rates: देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने ग्राहकों को एक बार फिर झटका दिया है। बैंक ने अपनी ज्यादातर सभी एफडी पर 0.20 फीसदी का इंटरेस्ट घटा दिया है। ये इंटरेस्ट 3 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर है। SBI बैंक की नई दरें 16 मई से लागू हो गई है। RBI के दो बार रेपो रेट घटाने के बाद से ही ज्यादातर बैंक एफडी पर इंटरेस्ट घटा रहे हैं।
SBI बैंक 7 दिन से 10 साल तक एफडी ऑफर कर रहा है। बैंक अधिकतम ब्याज 5 से 10 की एफडी पर सीनियर सिटीजन को दे रहा है। इस एफडी पर ब्याज 7.30 फीसदी है।
भारतीय स्टेट बैंक की एफडी पर लेटेस्ट इंटरेस्ट रेट
7 दिन से 45 दिन: आम जनता के लिए - 3.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 4 प्रतिशत
46 दिन से 179 दिन: आम जनता के लिए - 5.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.00 प्रतिशत
180 दिन से 210 दिन: आम जनता के लिए - 6.05 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.55 प्रतिशत
211 दिन से 1 साल से कम: सामान्य जनता के लिए - 6.30 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.80 प्रतिशत
1 साल से 2 साल से कम: सामान्य जनता के लिए - 6.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.00 प्रतिशत
2 साल से 3 साल से कम: सामान्य जनता के लिए - 6.70 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.20 प्रतिशत
3 साल से 5 साल से कम: सामान्य जनता के लिए - 6.55 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.05 प्रतिशत
5 साल से 10 साल तक: सामान्य जनता के लिए - 6.30 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.30 प्रतिशत।