Get App

SBI ने अपने करोड़ों ग्राहकों को दिया झटका! बढ़ाया MCLR, बढ़ जाएगी कार और होम लोन EMI

SBI Home Loan Rate: देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के करोड़ों ग्राहकों को झटका दिया है। SBI ने आज MCLR को बढ़ा दिया है। MCLR वह दर होती है जिससे कम ब्याज पर बैंक कस्टमर को लोन नहीं दे सकता। यानी, ग्राहकों की कार और होम लोन EMI इतनी बढ़ जाएगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 15, 2024 पर 10:57 AM
SBI ने अपने करोड़ों ग्राहकों को दिया झटका! बढ़ाया MCLR, बढ़ जाएगी कार और होम लोन EMI
SBI Home Loan Rate: देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के करोड़ो ग्राहकों को झटका दिया है।

SBI Home Loan Rate: देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने करोड़ों ग्राहकों को झटका दिया है। SBI ने आज MCLR लोन दरों को बढ़ा दिया है। MCLR वह दर होती है जिससे कम ब्याज पर बैंक कस्टमर को लोन नहीं दे सकता। एसबीआई बैंक ने MCLR रेट को 0.10 फीसदी तक बढ़ाया है। MCLR की नई रिवाइज दरें आज 15 जुलाई 2024 से लागू हो गई हैं।

अब ये होगी MCLR रेट

अब एसबीआई की बेस लैंडिग रेट MCLR अब 8.10 से 9 फीसदी तक है। ओवरनाइट MCLR रेट 8.20 फीसदी हो गई है। SBI ने MCLR  में 0.05 फीसदी से लेकर 0.10 फीसदी तक रेट बढ़ाया है। MCLR का सीधा असर आपके होम और कार लोन की EMI पर होता है। MCLR की दरें बढ़ने से नया लोन महंगा हो जाता है। साथ ही आपके होम और कार लोन की EMI बढ़ जाती है।

MCLR

सब समाचार

+ और भी पढ़ें