आपका शेनजेन वीजा हो गया है रिजेक्ट? जून में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 8 फॉरेन डेस्टिनेशन, नहीं होगा वीजा का प्रॉब्लम

अगर आप जून में घूमने का प्लान कर रहे हैं लेकिन वीजा प्रोसेस में समय और पैसा नहीं लगाना चाहते, तो चिंता न करें। भारतीय पासपोर्ट पर कुछ खूबसूरत देश ऐसे हैं जहां आप बिना वीजा या वीजा ऑन अराइवल के साथ ट्रैवल कर सकते हैं

अपडेटेड May 26, 2025 पर 6:14 PM
Story continues below Advertisement
अगर आपका यूरोप जाने का मन था लेकिन आपका शेनजेन वीजा रिजेक्ट हो गया है, तो आप इन देशों में भी अपना ट्रिप प्लान कर सकते हैं।

अगर आप जून में घूमने का प्लान कर रहे हैं लेकिन वीजा प्रोसेस में समय और पैसा नहीं लगाना चाहते, तो चिंता न करें। भारतीय पासपोर्ट पर कुछ खूबसूरत देश ऐसे हैं जहां आप बिना वीजा या वीजा ऑन अराइवल के साथ ट्रैवल कर सकते हैं। अगर आपका यूरोप जाने का मन था लेकिन आपका शेनजेन वीजा रिजेक्ट हो गया है, तो आप इन देशों में भी अपना ट्रिप प्लान कर सकते हैं। यहां वीजा का भी झंझट नहीं होगा। अगर आप वीजा झंझट से बचना चाहते हैं और कम बजट में जून में इंटरनेशनल ट्रिप का सपना देख रहे हैं, तो ये 8 देश आपके लिए परफेक्ट हैं।

1. लाओस

लाओस एक शांत देश है, जहां आप मेकोंग नदी पर क्रूज कर सकते हैं या गोल्डन मंदिरों को देख सकते हैं। यहां वीजा ऑन अराइवल मिलता है और लोकल रहना-खाना काफी सस्ता है। भीड़ से दूर सुकून भरी छुट्टी के लिए परफेक्ट है।


2. सेशेल्स

सेशेल्स सफेद रेत वाले बीच और नीले समंदर के लिए मशहूर है। यहां आप सेल्फ-कैटरिंग अपार्टमेंट में रुककर बजट में ट्रिप कर सकते हैं। भारतीयों को एंट्री पर परमिट मिल जाता है, वीजा की जरूरत नहीं होती।

3. मॉरीशस

यह ट्रॉपिकल आइलैंड वाटरफॉल्स, बीच और फ्रेंडली लोगों से भरा है। जून में उड़ानें सस्ती होती हैं और यहां 90 दिनों का वीजा ऑन अराइवल मिलता है। लोकल बस और स्ट्रीट फूड ट्रिप को बजट-फ्रेंडली बनाते हैं।

4. मालदीव

मालदीव को अब सिर्फ हनीमून डेस्टिनेशन मानना सही नहीं। लोकल आइलैंड जैसे माफुशी में आप सस्ते गेस्टहाउस, फेरी और सी-फूड का मजा ले सकते हैं। भारतीयों को 30 दिनों का वीजा ऑन अराइवल मिलता है।

5. इंडोनेशिया

इंडोनेशिया 30 दिनों तक वीजा फ्री एंट्री देता है। बाली के अलावा योग्यकार्ता, लोमबोक और जकार्ता जैसे शहर भी देखने लायक हैं। यहां लोकल खाना और होस्टल में रुकना काफी सस्ता पड़ता है।

6. थाईलैंड

थाईलैंड भारतीय पर्यटकों के लिए सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है। कराबी की नीली झीलों से लेकर बैंकॉक की चमक-धमक तक, हर तरह के यात्री के लिए कुछ ना कुछ है। जून 2025 में भारतीयों के लिए वीजा फ्री एंट्री है, लेकिन TDAC (Thailand Digital Arrival Card) पहले से बनवाना होगा।

7. नेपाल

भारत का पड़ोसी देश है और यहां जाने के लिए वीजा की जरूरत नहीं होती। आप काठमांडू की गलियों में घूम सकते हैं या पोखरा की फेवा झील के किनारे आराम कर सकते हैं। अगर एडवेंचर पसंद है तो ट्रैकिंग भी कर सकते हैं। सड़क या हवाई मार्ग दोनों से आसानी से पहुंचा जा सकता है।

8. भूटान

भूटान शांति और प्रकृति से भरपूर देश है। भारतीय नागरिकों को वीजा की जरूरत नहीं है, लेकिन पारो और थिम्फू जैसी जगहों के लिए परमिट लेना होता है। जून में यहां कम भीड़ होती है और मौसम भी अच्छा होता है।

Rent Hike: तेजी से बढ़ रहा घर का किराया, बेंगलुरु-पुणे में सबसे अधिक उछाल; जानें अपने शहर का हाल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।