Get App

बढ़ेगा आयुष्मान भारत योजना का दायरा, 5 लाख के कवर को 10 लाख करने की तैयारी

ग्रुप ऑफ सेक्रेटरीज की रिपोर्ट में ये प्रस्ताव शामिल है। महिलाओं को विशेष स्थिति में 15 लाख तक का कवर मिलेगा। इसके अलावा निजी हॉस्पिटल में 4 लाख बेड्स बढ़ाने का लक्ष्य है। 30 जून तक इस योजना के तहत 7.37 करोड़ लोगों ने अस्पताल में भर्ती होकर अपना इलाज करवाया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 22, 2024 पर 6:33 PM
बढ़ेगा आयुष्मान भारत योजना का दायरा, 5 लाख के कवर को 10 लाख करने की तैयारी
आयुष्मान योजना में बीमा कवर बढ़ेगा। बीमा कवर 5 लाख से बढाकर 10 लाख हो सकता है। ग्रुप ऑफ सेक्रेटरीज की रिपोर्ट में ये प्रस्ताव शामिल है।

आयुष्मान भारत योजना के तहत बीमा कवर का दायरा बढ़ सकता है और 10 लाख रुपए तक का बीमा कवर देने की तैयारी है। अगले पांच साल में लाभार्थियों की संख्या को 55 करोड़ से बढ़ाकर 100 करोड़ करने का भी लक्ष्य रखा है। इस स्कीम के तहत महिलाओं को विशेष या गंभीर स्थिति में बीमा कवर 15 लाख रुपए तक दिया जा सकता है। साथ ही निजी हॉस्पिटल्स में आयुष्मान योजना के लिए बेड की संख्या बढ़ाई जा सकती है।

इस पर ज्यादा डिटेल्स देते हुए सीएनबीसी-आवाज की दीपाली नंदा ने कहा कि आयुष्मान योजना में बीमा कवर बढ़ेगा। बीमा कवर 5 लाख से बढाकर 10 लाख हो सकता है। ग्रुप ऑफ सेक्रेटरीज की रिपोर्ट में ये प्रस्ताव शामिल है। महिलाओं को विशेष स्थिति में 15 लाख तक का कवर मिलेगा। इसके अलावा निजी हॉस्पिटल में 4 लाख बेड्स बढ़ाने का लक्ष्य है।

इस योजना पर ग्रुप ऑफ सेक्रेटरीज की रिपोर्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ग्रुप ऑफ सेक्रेटरीज (GoS)ने इस योजना पर अपनी रिपोर्ट पेश कर दी है। इसे अगले पांच सालों के लिए लक्ष्य और उनकी उपलब्धि के लिए समयसीमा निर्धारित करने का काम सौंपा गया है। सामाजिक क्षेत्र पर ग्रुप ऑफ सेक्रेटरीज, जिसमें स्वास्थ्य, आयुष, खेल, संस्कृति और शिक्षा सहित नौ मंत्रालय शामिल हैं, द्वारा जल्द ही कैबिनेट सचिव के सामने एक प्रेजेंटेशन देने की उम्मीद है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें