Senior Citizens FD Rates: अप्रैल में कहां मिल रहा सबसे ज्यादा ब्याज? जानिए पूरी डिटेल

Senior Citizen Fixed Deposit Rates: बढ़ती उम्र के साथ ज्यादातर लोगों की प्राथमिकता बदल जाती है। 60 साल के बाद लोग अपने पैसे को सेफ रखने और नियमित इनकम पाने पर ज्यादा फोकस करते हैं। यहां जानिये कौनसे बैंक दे रहे हैं सीनियर सिटीजन को एफडी पर बेस्ट इंटरेस्ट

अपडेटेड Apr 15, 2026 पर 4:20 PM
Story continues below Advertisement
Senior Citizen Fixed Deposit Rates: बढ़ती उम्र के साथ ज्यादातर लोगों की प्राथमिकता बदल जाती है।

Senior Citizen Fixed Deposit Rates: बढ़ती उम्र के साथ ज्यादातर लोगों की प्राथमिकता बदल जाती है। जहां पहले ज्यादा मुनाफा कमाने पर ध्यान होता है। वहीं, 60 साल के बाद लोग अपने पैसे को सेफ रखने और नियमित इनकम पाने पर ज्यादा फोकस करते हैं। ऐसे में फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) सीनियर सिटीजन के लिए एक भरोसेमंद विकल्प बना रहता है।

अप्रैल 2026 में कई सरकारी बैंक (PSU Banks) सीनियर सिटीजन्स के लिए आकर्षक ब्याज दरें ऑफर कर रहे हैं। ये FD स्कीमें सुरक्षित, कम जोखिम वाली और तय रिटर्न देने वाली होती हैं, जिससे रिटायर्ड लोगों के लिए रोजमर्रा के खर्च और भविष्य की जरूरतों को संभालना आसान हो जाता है।

कौन सा बैंक दे रहा कितना ब्याज?


पंजाब एंड सिंध बैंक 666 दिनों की FD पर करीब 7.25% का सबसे ज्यादा ब्याज दे रहा है।

बैंक ऑफ महाराष्ट्र 400 दिनों के लिए 7.15% तक रिटर्न दे रहा है।

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) 444 दिनों के लिए 7.1% तक ब्याज दे रहा है।

बैंक ऑफ इंडिया और केनरा बैंक भी करीब 7.1% तक का रिटर्न दे रहे हैं।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) 5 से 10 साल की FD पर करीब 7.05% तक ब्याज दे रहा है।

बैंक ऑफ बड़ौदा भी लंबे पीरियड की एफडी पर पर करीब 7% तक रिटर्न ऑफर कर रहा है। ये बैंक 1 से 3 साल की पीरियड की एफडी पर करीब 6.6% से 6.8% तक ब्याज ऑफर कर रहे हैं।

60 साल के बाद FD क्यों जरूरी है?

रिटायरमेंट के बाद आमदनी के सोर्स लिमिटेड होते हैं। ऐसे में FD एक नियमिट इनकम का ऑप्शन बन सकती है। सीनियर सिटीजन्स को सामान्य लोगों से थोड़ा ज्यादा ब्याज भी मिलता है, जिससे उन्हें एक्स्ट्रा फायदा होता है।

FD से मिलने वाला नियमित ब्याज घर खर्च, दवाइयों और अन्य जरूरतों को पूरा करने में मदद करता है। साथ ही, सरकारी बैंकों में पैसा सेफ होने का भरोसा भी रहता है, जो इस उम्र में सबसे जरूरी होता है।

FD कराने से पहले किन बातों का ध्यान रखें?

सबसे पहले बैंक की सुरक्षा और भरोसे को प्राथमिकता दें। समय से पहले FD तोड़ने पर लगने वाले चार्ज यानी पेनाल्टी को जरूर समझें। साथ ही अपनी जरूरत के हिसाब से पीरियड का चुनाव करें। बैंक की एक्स्ट्रा सुविधाएं और ऑप्शन भी देखें।

Akshaya Tritiya 2026: कैशबैक से मेकिंग चार्ज में छूट तक, जानिए कौन-सा ज्वेलरी ब्रांड दे रहा सबसे

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।