Get App

Shark Tank India: शो की जज नमिता थापर ने Amitabh Bachchan के लिए कहा- 'मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी..'

Shark Tank India: कपिल शर्मा ने द कपिल शर्मा शो के हालिया एपिसोड से एक बिना सेंसर वाला वीडियो जारी किया..

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 17, 2022 पर 7:39 PM
Shark Tank India: शो की जज नमिता थापर ने Amitabh Bachchan के लिए कहा- 'मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी..'
Shark Tank India: शो की जज नमिता थापर ने Amitabh Bachchan के लिए कहा- 'मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी..'

Shark Tank India: कपिल शर्मा ने द कपिल शर्मा शो के हालिया एपिसोड से एक बिना सेंसर वाला वीडियो जारी किया जिसमें शार्क टैंक इंडिया के जज - अशनीर ग्रोवर (भारतपे), नमिता थापर (एमक्योर फार्मास्युटिकल्स), अनुपम मित्तल (शादी डॉट कॉम), विनीता सिंह (शुगर कॉस्मेटिक्स) आदि शामिल हैं। इनके अलावा शो में अमन गुप्ता (boAt), गजल अलग (MamaEarth) और पीयूष बंसल (लेंसकार्ट) भी थे। क्लिप में कपिल ने नमिता से अमिताभ बच्चन के लिए उनके प्यार के बारे में पूछा। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि आप बच्चन साहब की फैन है, जब उन्होंने आपकी दौलत देखी, तो वो आपके फैन हो गए होंगे।

नमिता ने कहा कि अमिताभ सर ने बार इतना ऊंचा कर दिया कि उन्हें किसी और को पसंद करना नामुमकिन सा लगता है। उन्होंने कहा कि बच्चन साब ने तो पूरी मेरी लाइफ ही खतम कर दी है। उनके बाद कोई दूसरा पसंद ही नहीं आया। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसी त्रासदी है। यह सब उन्होंने हंसते हुए कहा।

विनीता ने कहा कि शार्क टैंक इंडिया पर अनुपम 'लगभग' अमिताभ की तरह लगते हैं, जिस पर कपिल ने उनसे एक लाइन कहने का अनुरोध किया। वो नेचुरल हैं। क्या आपको ऐसा नहीं लगता? अनुपम ने अंत में अमिताभ के सिग्नेचर 'हैं' को जोड़ते हुए कपिल से पूछा। वह शो में 'अग्निपथ शैली' में ही बैठे थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें