Silver Gold Price: सोने-चांदी की कीमतों में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 9 नवंबर को उछाल देखने को मिला। ग्लोबल स्तर पर सोने-चांदी की कीमतों में सुधार और निचले स्तरों पर फिर से खरीदारी शुरू होने के कारण चांदी ने सोने के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया। MCX पर, दिसंबर डिलीवरी के लिए सोने के वायदा भाव पिछले बंद भाव से 1,582 रुपये यानी 1.11% बढ़कर 1.44 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहे थे। दिसंबर डिलीवरी के लिए चांदी के वायदा भाव 3,147 रुपये यानी 1.70% बढ़कर 1.88 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए।
