Silver Price Crash: चांदी के भाव में सोमवार को भारी गिरावट आई। चांदी की कीमत MCX पर करीब 31,000 रुपये प्रति किलोग्राम टूट गई। मुनाफा काटने के लिए निवेशकों की भारी बिकवाली हुई। इसी सत्र में चांदी गिरावट से पहले 2,54,174 रुपये प्रति किलो का रिकॉर्ड हाई बना चुकी थी। लेकिन, फिर यह गिरकर 2,22,504 रुपये तक आ गई।
